{"_id":"5e29d3348ebc3e77dd5002e0","slug":"cleaners-employed-in-highway-cleaning-cleanliness-affected-in-villages-ballia-news-vns506854469","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा यात्रा: एनएच की सफाई में लगे गांवों के सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा यात्रा: एनएच की सफाई में लगे गांवों के सफाईकर्मी
विज्ञापन
एनएच 31 के सोहाव के सामने पटरियों, झाड़ियों की कटाई करते व साफ-सफाई करते जिले के गांवों में तैनात सफ?
- फोटो : BALLIA
बलिया। गंगा यात्रा को देखते हुए आसपास के गांवों के सफाईकर्मियों को एनएच 31 की सफाई में लगा दिया गया है जिससे गांवोें में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। एनएच पर दुबे छपरा से कोटवानारायणपुर तक 60 किलोमीटर तक सफाई कराई जा रही है। इसके अलावा अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक तैयारियों में लगे हैं। विभागों में अधिकारियों की कुर्सियां खाली नजर आ रही हैं।
27 जनवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सुबह साढ़े नौ बजे दुबे छपरा गांव में गंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद लगभग सात किलोमीटर की दूरी जलमार्ग से तय करने के बाद गंगापुर से यात्रा एनएच 31 के सड़क मार्ग पर आ जाएगी। इस मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों को भरने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है, लेकिन रोड के किनारे उगी झाड़ियों को काटने और पटरियों को दुरुस्त करने के लिए पूरे जिले के सभी 17 विकास खंडों के कुल 2313 सफाईकर्मियों को लगा दिया गया है।
नरही: सोहाव के सफाईकर्मी 17 जनवरी से ही एनएच की सफाई के काम में लगे हुए हैं। जब लगा कि इनसे काम नहीं हो पाएगा तो 20 जनवरी को रसड़ा ब्लॉक के सफाईकर्मियों को भी सोहाव विकास खंड में पड़ने वाली सड़क की पटरियों की सफाई के कार्य में लगा दिया गया। रसड़ा ब्लॉक के सफाईकर्मी मनीष कुमार, अशोक कुमार, जयप्रकाश, श्याम नारायण राजभर, सुशील कुमार,मुन्ना, अमजद हुसैन, नरेंद्र प्रसाद, राजकुमार, रामबाबू रावत, धनंजय कुमार, अजय कुमार चौहान, संजय कुमार, श्रीभगवान, गुड्डू राम, अवतार, मनोज कुमार ने बताया कि हमारी ड्यूटी ग्राम सभा कटुहरा, मुंडेरा, सरदार पुर में है। 20 जनवरी से नेशनल हाईवे सड़क की सफाई के कार्य में लगाया गया है। सोहाव के सफाई कर्मी मुबारक हुसैन, विपिन कुमार, प्रहलाद, पूनम देवी, कल्पना, मीरा, मंजू देवी, शर्मिला देवी, चंद्रमा, गुड्डू ने बताया कि हमारी ड्यूटी ग्राम सभा मानपुर, दौलतपुर, कारो, धर्मापुर, बड़वलिया, नगवागाई, उसरौली, मिर्ची खुर्द आदि गांवों में है। एक सप्ताह से हम एनएच की सफाई में लगे हैं। इसी तरह अन्य विकास खंडों के सफाई कर्मचारी भी एनएच की सफाई में लगे हैं।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के पास एक गैंग है जिनकी जिम्मेदारी सड़कों के गड्ढे भरने के साथ ही सड़क के किनारे की झाड़ियों को काटना है। ताकि पटरियां साफ रहें जिससे पैदल चलने वालों को दिक्कत न हो और वे आसानी से पटरियों के माध्यम से अपनी यात्रा जारी रख सकें। सवाल उठता है कि आखिर दोनों विभागों की इस गैंग ने जिले में कब और कहां अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया है।
टेंडर तो अब भी नहीं हुआ है
बलिया। अभी बीते दिनों द्वाबा में एनएच के गड्ढों को लेकर लोग इतने आंदोलित हुए कि इनके नहीं भरे जाने पर आत्मदाह तक की चेतावनी दे दी। इसके बावजूद गड्ढे भरे नहीं गए, एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर ने जवाब ये दिया कि टेंडर टेक्निकल फाल्ट के कारण निरस्त हो गया है तो इस परिस्थिति में वे कुछ नहीं कर सकते। इसके बाद लोग आत्मदाह करने तक पहुंच गए और एसडीएम बैरिया अशोक चौधरी ने किसी तरह लोगों को समझाया था। लेकिन जैसे ही गंगा यात्रा की सुगबुगाहट हुई पहले तो उसे उस स्थान से दूर किया गया जहां की सड़कें अधिक खराब हैं और अब ये भी सुनने में आ रहा है कि जिला प्रशासन अपनी ओर से गड्ढों को भरने की तैयारी में जुट गया है।