फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Clashes about drinking food, lathi sticks

पान खाने को लेकर बराती-घराती भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे

Mon, 17 Feb 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Clashes about drinking food, lathi sticks
दुबहर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसरिकापुर ढाले पर सोमवार की देर शाम बारात में आए युवकों व घरातियों में पान खाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों से जम कर लाठी-डंडे चले। सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर लाल बहादुर ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

रामपुरटीटीही गांव में भिखारी साहू की लड़की की बारात बैरिया थाना क्षेत्र के भुवाल छपरा से आई थी। बारात पक्ष के कुछ लड़कों द्वारा बसरिकापुर ढाले पर शराब पीकर दुकानदारों से कम पैसे में पान खिलाने को कहा गया। इस पर दुकानदार ने मना किया तो उन्होंने दुकानदार को गाली गलौज देते हुए मारा पीटा। यह देख आसपास के लोगों ने बीचबचाव का प्रयास किया तो बाराती उनसे भी भिड़ गए। इसके बाद दोनों पक्षों से लाठी-डंडे निकल आए। इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। मामले में घायलों की संख्या और उनके नाम की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed