फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Clash between students and police going to DM residence with torchlight procession

Ballia News: मशाल जुलूस लेकर डीएम आवास जा रहे छात्रों और पुलिस में नोकझोंक

Wed, 23 Nov 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Clash between students and police going to DM residence with torchlight procession
छात्रों द्वारा निकाले गए मशाल जुलूस के दौरान छात्रों से नोकझोंक करती पुलिस। - फोटो : BALLIA
छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर को लेकर छात्रों का प्रदर्शन तेज हो गया है। बुधवार को श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और छात्र संघ का चुनाव कराने की मांग की। मशाल जुलूस के दौरान छात्रों और पुलिस की नोकझोंक भी हुई, लेकिन छात्र नहीं मानें और टीडी कॉलेज के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठक गए। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रनेताओं ने चित्तू पांडेय से मशाल जुलूस निकाला, मशाल जुलूस लेकर डीएम आवास के तरफ जा रहे थे तभी कोतवाली पुलिस ने टीडी कॉलेज पर रोक लिया। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंच गए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाल ने जुलूस को डीएम आवास तक जाने से रोका, छात्रनेताओं और प्रशासन के बीच जमकर बहस और नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने का पूरा प्रयास किया। जिसके बाद छात्र नेता टीडी कॉलेज के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। छात्र नेता डीएम से अपनी बात रखने को अडिग रहे। वहीं, पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। सिटी मजिस्ट्रेट ने छात्रों को आश्वासन दिया कि 25 नवंबर को डीएम से मिलवाने के साथ ही छात्रसंघ चुनाव पर निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद छात्रों का प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस अवसर पर आलोक सिंह कुंवर, शिप्रांत सिंह, मनीष दुबे मनन, प्रवीण कुमार सिंह, अमित सिंह छोटू, सिन्टू यादव, बृजेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed