फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Clash between BJP leader and police station in-charge regarding the case

Ballia News: मुकदमे को लेकर भाजपा नेता और थाना प्रभारी में कहासुनी

Sun, 12 Jan 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Clash between BJP leader and police station in-charge regarding the case
बैरिया। थाने पर अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश मंत्री तारकेश्वर गोंड के साथ बैरिया थानाध्यक्ष रमायण सिंह की कहासुनी हो गई। तारकेश्वर गोंड ने बदसलूकी का आरोप लगाया। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह भी थाने पहुंच गए। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया और भाजपा नेता वापस लौट गए।
विज्ञापन

तारकेश्वर गोंड ने आरोप लगाया कि दया छपरा की पीड़ित महिला के मामले को लेकर बैरिया थानाध्यक्ष के पास रविवार को चार बजे के लगभग पहुंचा था। महिला के प्रकरण में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बदसलूकी की। घटना के बाद भाजपा नेता तारकेश्वर गोंड ने स्वजातीय लोगों की भीड़ थाने के गेट पर बुला ली। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह को भी सूचना दी। पूर्व विधायक भी पहुंच गए। वहां नारेबाजी होने लगी। पूर्व विधायक ने थानाध्यक्ष से कहा कि पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया जा चुका है। तब वहां से आंदोलित लोग वापस लौट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि दया छपरा निवासी प्रीति गोंड़ ने कुछ लोगों पर एकराय होकर मारपीट करने की तहरीर दी है। इस मामले में नेता तारकेश्वर गोंड़ के आने से पूर्व ही एसी-एसटी एक्ट व मारपीट, बलवा का मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका था। इसके बाद भी भीड़ लेकर थाने पर आए थे। पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि पीड़िता के साथ दबंगों ने अन्याय किया है। पुलिस अधीक्षक ने भी विधिक कार्रवाई का आदेश दिया था। बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा था। जब हम पहुंचे तब मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed