फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Claim of 18 hours, no electricity in 40 villages for three days

Ballia News: दावा 18 घंटे का, 40 गांवों में तीन दिन से नहीं आई बिजली

Tue, 12 Sep 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Claim of 18 hours, no electricity in 40 villages for three days
बलिया। जिले में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण कई इलाकों में तीन दिनों से आपूर्ति ठप है। सोहांव ब्लॉक के 40 गांव तीन दिनों से अंधेरे में डूबे हैं। फॉल्ट के नाम पर मनमानी से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांवों तक आपूर्ति की स्थिति इस कदर बदहाल है कि बिजली का कोई रोस्टर नहीं रह गया है। ग्रामीण इलाके में तो बिजली की आपूर्ति महज औपचारिकता रह गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में आपूर्ति पूरी तरह गायब रहती है और देररात में आपूर्ति शुरू होती है और सुबह होते ही गायब हो जा रही है। दो दिनों से पड़ रही उमसभरी गर्मी के बीच लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति लोगों को रूला रही है।
विज्ञापन

सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र के भरौली फीडर से 22 गांवों की आपूर्ति होती है जो पिछले चार दिनों से इस कदर ध्वस्त है कि पांच घंटे की भी लगातार आपूर्ति नहीं मिली है। कभी मेन लाइन फॉल्ट तो कभी एलटी लाइन फॉल्ट का के नाम पर इस फीडर पर आपूर्ति बंद रहती है। इसके अलावा रतसर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 18 गांवों में भी तीन दिनों से आपूर्ति नहीं होने से लोग बेहाल हैं। इन गांवों में पेयजल नलकूपों का संचालन बंद होने से पानी का संकट खड़ा हो गया है। बिजली की अनियमित आपूर्ति से जहां आम लोग परेशान हैं वहीं विद्युत चालित छोटे उद्योग धंधे भी चौपट होने लगे हैं। आटा चक्की का धंधा करने वाले लल्लन प्रसाद ने बताया कि बिजली संकट के बीच दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोहांव क्षेत्र में गाजीपुर से आ रही लाइन में लगातार फॉल्ट होने से दिक्कत आई है। अन्य इलाकों में लोकल फॉल्ट के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रहे हैं। फॉल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। - नरेंद्र प्रकाश, अधिशासी अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed