फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   civic animities

100 से अधिक गांवों में रात भर विद्युत आपूर्ति ठप

Thu, 08 Aug 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
civic animities
बैरिया। तहसील क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों में मंगलवार को पूरी रात बिजली की आपूर्ति ठप रही। बुधवार को 16 घंटे बाद बिजली की आपूर्ति शुरू हुई। उपभोक्ताओं का कहना है कि महीने में कम से कम आठ दिन तो पूरे दिन व रात बिजली गायब रहती है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र बैरिया अंतर्गत नगर पंचायत, रानीगंज बाजार, कोटवां, तालिबपुर, करमानपुर, मधुबनी, श्रीकांतपुर, दुर्जनपुर, श्रीनगर, उपाध्यायपुर, चाईछपरा, भिखाछपरा, सोनबरसा आदि 100 से अधिक गांवों में मंगलवार की रात बिजली गायब हो गई। विद्युत उपकेंद्र पर फोन करने पर बताया गया कि बारिश आ रही है जिससे रामपुर दीघार से मेन सप्लाई काट दिया गया है। जबकि बुधवार की सुबह पता चला कि छेड़ी गांव के पास हाईटेंशन तार पर एक पेड़ गिरा हुआ था जिसके चलते ब्रेक डाउन हो गया। विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि प्राय: हल्की बारिश होते ही रात भर बिजली आपूर्ति काट दी जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि तहसील क्षेत्र के सभी गांवों में एलटी लाइन हो या एचटी तार सब जर्जर हो गया है। आए दिन तार टूट जाते हैं। इसके बाद भी बिजली विभाग जर्जर तारों को नहीं बदल रहा है। तहसील क्षेत्र के गांवों में बिजली की सप्लाई पांच घंटे भी मुश्किल से ही मिलती है। बिजली आपूर्ति को लेकर तहसील वासियों में आक्रोश है। इस बाबत जेई कमलेश कुमार ने कहा कि मंगलवार की शाम बारिश आ रही थी इसी के साथ छेड़ी में हाईटेंशन तार पर पेड़ टूटकर गिरने से ब्रेक डाउन हो गया था। अब दुरुस्त कर लिया गया है और आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed