{"_id":"64723f8e6313c3e15c0874d9","slug":"city-government-constituted-in-one-municipality-and-four-town-panchayats-ballia-news-c-20-1-226306-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एक नगरपालिका और चार नगर पंचायतों में गठित हुई शहर की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एक नगरपालिका और चार नगर पंचायतों में गठित हुई शहर की सरकार
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका बलिया समेत नगर पंचायत रेवती, चितबड़ागांव, रतसड़कलॉ और बेल्थरारोड में शनिवार को संबंधित उप जिलाधिकारियों ने निकायों के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही जिले के दो नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में शहर की सरकार अस्तित्व में आ गई है। जबकि बैरिया नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शांति देवी अस्वस्थ होने के कारण शपथ नहीं ले सकी हैं। नगर पंचायत के ईओ आशुतोष ओझा के मुताबिक अध्यक्ष के स्वस्थ होने के तुरंत बाद उन्हें शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
नगर पालिका, बलिया के कार्यालय परिसर में शाम पांच बजे के उपरांत शुरु हुए शपथ ग्रहण समारोह में उपजिलाधिकारी सदर प्रशांत नायक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतकुमार उर्फ मिठाई लाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित 25 सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु और विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रहे। इसके अलावा शपथ ग्रहण समारोह में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, नीरज शेखर, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू आदि मौजूद रहे।
नगर पंचायत,चितबड़ागांव के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम सदर प्रशांत नायक ने नवनिर्वाचित चेयरमैन अमरजीत सिंह को शपथ दिलाई। इसके उपरांत अध्यक्ष ने 15 वार्डों के नव निर्वाचित सभासदों को शपथ ग्रहण कराया। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु रहे। इस अवसर पर सांसद विरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, विनोद शंकर दूबे, जयप्रकाश साहू, निवर्तमान चेयरमैन केशरी नंदन त्रिपाठी एवं भाजपा के जनपद स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण होने से पूर्व भोजपुरी लोकगायिका अनामिका यादव, अरविंद अकेला और निशा उपाध्याय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन
नवगठित नगर पंचायत, रतसड़कलॉ में शनिवार को एसडीएम सदर प्रशांत नायक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय राजभर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित 14 सभासदों को शपथ ग्रहण कराया। रतसर कस्बा के बीका भगत शिव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर रहे। संचालन सुभासपा के जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर ने किया।
आदर्श नगर पंचायत, रेवती कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में जयश्री पांडेय ने तीसरी बार अध्यक्ष पद की शपथ ली। एसडीएम, बांसडीह राजेश गुप्ता ने अध्यक्ष सहित समस्त 15 सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान अभय शंकर पांण्डेय, अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पांडेय कनक, अधिशासी अधिकारी मृदुल सिंह, वरिष्ठ लिपिक राधेश्याम वर्मा, संदीप केशरी, राजेश गुप्ता, गोलू पटेल, शंभूकान्त तिवारी, राजू पांडेय, कलयुगी पांडेय, नशीम अहमद, रघुनाथ यादव, वसीम अकरम, शेषनाथ साहनी, धर्मेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता लक्ष्मण प्रसाद केशरी व संचालन गोपाल तिवारी ने किया।
नगर पंचायत, बेल्थरारोड में शनिवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेनू गुप्ता और सभासदों को उपजिलाधिकारी बेल्थरारोड ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जीएम इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पहले आंधी ने व्यवधान डाला और कार्यक्रम शुरु होने से पूर्व आई तेज आंधी में पंडाल अस्त-व्यस्त हो गया। इस वजह से तय समय से कुछ विलंब से शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -