{"_id":"df3cbfd6eeb92cd86bf211a7def05e1c","slug":"chittu-pandey-bulldozers-at-the-crossroads-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्तू पांडेय चौराहे पर फिर बुल्डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्तू पांडेय चौराहे पर फिर बुल्डोजर
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 04 Jun 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभियान में बुल्डोजर ने कई दूकानों को अपना निशाना बनाया। इस दौरान कुछ दूकानदारों ने हल्का विरोध भी किया। बावजूद इसके प्रशासन ने अभियान जारी रखा। इस बीच एक शस्त्र लाइसेंस की सीज दूकान के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाने गए प्रशासनिक अधिकारियों को बैक फुट पर आना पड़ा। क्योंकि वह दूकान काफी दिनों से बंद है।
दोपहर बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट राम सिंह वर्मा तथा सीओ नगर डीपी सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों पुलिस कर्मी नगर के चित्तू पांडेय चौराहे पर पहुंचे और दूसरे चरण का अतिक्रमण हटवाया। चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप के पास से बुल्डोजर के जरिए अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ जो पूरे दिन चला। खादी आश्रम के अगल-बगल अतिक्रमण हटाने के बाद बुल्डोजर गांधी नगर मार्केट पहुंचा, जहां दूकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाया। कुछ दुकानदारों ने इस बात की आपत्ति जताई की पहले उन्हें नोटिस नहीं दिया गया है।
लेकिन प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। अभियान के दौरान दूकान का काफी सामान नष्ट हुआ। अतिक्रमण के दौरान सीज पड़ी एक शस्त्र दूकान को अभियान के तहत तोड़ने को लेकर जिला प्रशासन बैकफुट पर आ गया। वजह दूकान में असलहे रखे थे यदि तोडफ़ोड़ होती तो उन्हें नुकसान पहुंचता।
विज्ञापन
जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सहमति जताते हुए आगे निकल गए। लोगों का कहना था कि पहले दिन के अतिक्रमण में एक व्यापारी के कहने पर नौ दिन की मोहल्लत दे दिया गया। जबकि दूसरे दिन एक पूर्वमंत्री की दूकान का अतिक्रमण प्रशासन नहीं हटवा सका। सिर्फ सीढ़ी तोड़कर औपचारिकता पूरी की गई। इस बाबत नगर मजिस्ट्रेट राम सिंह वर्मा ने बताया कि जितना हिस्सा अतिक्रमण में था सब तोड़ दिया गया है।