{"_id":"5eeb90438ebc3e43230f868f","slug":"chinese-goods-burnt-when-effigy-of-chinese-president-burnt-ballia-news-vns530885380","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका तो कहीं चीनी सामानों को जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका तो कहीं चीनी सामानों को जलाया
विज्ञापन
बलिया। लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सेना के कायरतापूर्ण हमले में भारत के एक कर्नल समेत 20 जवानों शहीद होने पर जिले के लोगों में आक्रोश है। विभिन्न राजनीतिक दलों, संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्रों ने वृहस्पतिवार को चीनी राष्ट्रपति का पुतला और चाइनीज सामान जलाकर विरोध जताया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक आलोक सिंह मोनू के नेतृत्व में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला संयोजक ने कहा कि लद्दाख की गलवान घाटी में चीन व भारतीय सेना के बीच हुए खूनी संघर्ष में 20 भारतीय जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। नगर मंत्री रतन पांडेय ने चाइनीज सामान का बहिष्कार करने की अपील की। इस मौके पर राकेश गुप्ता, दुर्गेश राय, प्रीतम प्रजापति, अभिनव सिंह, चंचल, अजीत, आदित्य सिंह रुद्र, सौरभ, पवन, धर्मेन्द्र, पवन, गोलू, अंकुर आदि रहे। संचालन शिवाजी यादव ने किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में दीप जलाकर व दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान चाइनीज सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, श्रीपरमेश्वरन, हरनाम, संजय कश्यप, संजय वर्मा, डॉ सन्तोष, रामकुमार तिवारी, पवन, मारुति नन्दन आदि रहे।
विज्ञापन
बैरिया: हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी पंकज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रानीगंज बाजार स्थित चौक पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका। साथ ही चीन निर्मित सामान के बहिष्कार करने की अपील की। बाजार स्थित कैंप कार्यालय में हुई सभा में पंकज सिंह ने कहा कि चीन उत्पादों का बहिष्कार करके उसे आर्थिक रूप से कमजोर कर सबक सिखाया जा सकता है। जिला उपाध्यक्ष पीयूष सिंह ने कहा कि चीन को सबक सिखाने के लिए हमें अनुमति मिली तो हम सीमा पर लड़ने के लिए भी तैयार हैं। महामंत्री पंकज सिंह ने बाजार में व्यापारियों एवं ग्राहकों से चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार करने का आह्वान किया। इस मौके पर पंकज श्रीवास्तव, छोटक पांडेय, हर्ष सिंह, सन्नी सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, भानु मिश्रा, दिग्विजय सिंह, राहुल सिंह, जय हिन्द गुप्ता, रोहित सिंह, नीरज सिंह, राज सोनी, आर्यन गुप्त, पिंटू प्रजापति, दीपू चौधरी, राकेश सिंह, पीयूष सिंह मौजूद रहे।
बांसडीह: नगर के युवाओं ने चीन निर्मित सामानों को जलाने के साथ ही यह संकल्प लिया कि देश के वीर सपूतों की शहादत पर हम सब चाईनीज सामानों का प्रयोग नही करेंगे।
बेल्थरारोड: सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को रेलवे चौराहे पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने सैनिकों की शहादत पर दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने लोगों से चीन निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार की अपील की। इस मौके पर विक्की सिंह, राजकुमार जायसवाल, शिम्पू यादव, मुकेश शर्मा, नवल मद्धेशिया, मनीष सिंह, शैलेंद्र, शुभम आदि रहे।
-
कांग्रेसजनों ने फूंका चीनी राष्ट्रपति का पुतला
बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने रोडवेज तिराहे पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया। कांग्रेसजनों ने कहा कि हिंदुस्तान के सैनिक इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। कहा कि हिंदुस्तान की सुरक्षा के लिए देश के जांबाज सिपाही अपनी जान की बाजी लगाते हुए सीमा की रक्षा करने में सक्षम हैं। हर मामले में जवाब दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने भारत सरकार से यह मांग किया कि समस्त व्यवसायिक एवं सामयिक रिश्ते चीन से तोड़ देना चाहिए। उन्होंने जनता से अपील किया कि चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार करें। इस मौके पर विजय कुमार मिश्रा, शैलेंद्र सिंह पप्पू, जितेंद्र नाथ राय, फूल बदन तिवारी, विपिन पांडेय, श्रीनिवास यादव, भैया लल्लू सिंह, धनंजय यादव, जितेंद्र मिश्रा, आशीष राय, रामेश्वर तिवारी आदि रहे।
-
छात्रनेताओं ने पुतला फूंका
बलिया। कुंवर सिंह महाविद्यालय के छात्रनेताओं ने गुरुवार को चीनी राष्ट्रपति का पुतला कुंवर सिंह चौराहा पर जलाया। इस दौरान छात्रनेताओं ने चीन के राष्ट्रपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रनेता चंदन यादव ने कहा कि जिस प्रकार से हमारे देश के सैनिकों के साथ धोखा से हमला किया गया वह विश्व शांति व भारत चीन सीमा समझौता का उल्लंघन है। पुतला दहन करने वालों में गणेश यादव, विशाल यादव, शमशेर यादव, दीपक यादव, राजेंद्र यादव, क्रांति यादव, राहुल यादव, पीयूष तिवारी, शिवपाल यादव, मनु कुमार आदि रहे।