फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Children will get better quality dress: DM

बच्चों को हरहाल में मिलेगा बेहतर गुणवत्ता का ड्रेस: डीएम

Thu, 11 Jun 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Children will get better quality dress: DM
स्कूल ड्रेस और कोरोना महामारी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर - फोटो : BALLIA
बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में बेहतर गुणवत्ता का ड्रेस देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए बाकायदा 29 फर्मों से उनके सैंपल के साथ खुला आवेदन लिया गया। बेहतर गुणवत्ता का ड्रेस चयन के लिए बनाई गई पांच सदस्यीय समिति ने 8 फर्मों के ड्रेस को स्वीकार किया। जिलाधिकारी ने बताया कि ड्रेस वितरण को और पारदर्शी बनाने के लिए हमने दो सौ नमूने तैयार किए हैं, जो जनप्रतिनिधिगण व पत्रकार बंधुओं को दिया जाएगा। स्कूलों पर वितरण के समय भी इन लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। हर न्याय पंचायत स्तर पर भी एक-एक नमूना उपलब्ध रहेगा। उसी नमूने के आधार पर उसी गुणवत्ता का ड्रेस सिलवाने की जिम्मेदारी स्कूल मैनेजमेंट कमेटी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की होगी। पारदर्शिता के लिए अपनाई गई इस प्रक्रिया के लिए जिलाधिकारी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग व बीएसए शिवनारायण सिंह की सराहना भी की।
विज्ञापन

हर ब्लॉक के पांच स्कूलों की होगी जांच
जिलाधिकारी ने कहा कि गुणवत्ता की जांच के लिए हर ब्लॉक से पांच स्कूलों को चुना जाएगा। वहां वितरित हुए ड्रेस को नमूने के कपड़े से मिलाया जाएगा। अगर नमूने से इतर ड्रेस वितरण हुआ पाया गया तो जिम्मेदार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

समूह की महिलाएं सिलेंगी पचास हजार से अधिक ड्रेस
डीएम ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी इससे जोड़कर उनको रोजगारपरक बनाया जा रहा है। मिशन की उपायुक्त अन्नपूर्णा गर्ग के नेतृत्व में यह तय हुआ है कि कम से कम से कम 50 हजार ड्रेस उन महिलाओं द्वारा सिला जाएगा। इससे उनको घर बैठे कुछ आय भी हो जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस तरह पर्याप्त मात्रा में मास्क बनाकर समूह की महिलाओं ने अपनी क्षमता दिखाई है, अगर उनको सपोर्ट मिला तो और बेहतर परिणाम दिखा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed