फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Children's time spent in sports and fun

स्कूल खुले, पहले दिन छात्रों की संख्या रही कम

Mon, 01 Jul 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Children's time spent in sports and fun
प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर में पौधरोपण करते प्रधानाध्यापक सुशील चौबे। - फोटो : BALLIA
बलिया। गर्मी की छुट्टियों के बाद सोमवार को स्कूल खुलते परिषदीय विद्यालय, सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बच्चों से गुलजार हो गए। पहले दिन अधिकतर स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही। इस वजह से शिक्षकों ने बच्चों से परिचय लिया और छुट्टियों की गतिविधियों के बारे में पूछताछ की। बच्चों का समय खेलकूद और मस्ती में बीता।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2019-20 के लिए अप्रैल में ही छात्रों के दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी और अप्रैल में ही शैक्षिक सत्र भी शुरू कर दिया गया था। करीब डेढ़ माह तक पठन-पाठन के बाद मई में गर्मी की छुट्टी कर दी गई थी। प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी जूनियर स्तर तक के विद्यालयों में 15 मई तक बच्चों का दाखिले लेने के बाद गर्मी की छुट्टी घोषित की गई थी। सोमवार से सरकारी विद्यालयों का नया सत्र शुरू होने के पहले दिन जूनियर स्तर तक के बच्चों में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया। इस दौरान पुस्तकों की कमी को लेकर छात्र-छात्राओं में मारामारी मची रही। अधिकतर बच्चे नि:शुल्क पुस्तकों से वंचित रह गए। उधर, माध्यमिक और डिग्री कालेजों में सन्नाटा पसरा रहा। कॉलेज प्रशासन और प्रधानाचार्य नए बच्चों के दाखिले के लिए समय सारिणी तैयार करने में व्यस्त रहे। दाखिले का पता लगाने के लिए छिटपुट छात्र आते रहे लेकिन कॉलेज प्रशासन दाखिले के लिए समय सारिणी तैयार करने में जुटा रहा।
विज्ञापन

खेजुरी: विकास खंड पंदह के परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय खुल गए लेकिन बच्चों की उपस्थिति पहले दिन न के बराबर रही तो कहीं कम बच्चे आए। विकास खंड पंदह में कुल 125 परिषदीय प्राथमिक विद्यालय तथा 13 परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित होते हैं। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत मई के अंतिम सप्ताह में ही स्कूल चलो अभियान को शुरू कर दिया जाता है लेकिन कहीं भी स्कूल चलो अभियान का संचालन अब तक नहीं किया गया है। इस बाबत ब्लॉक संसाधन केंद्र पंदह खेजुरी के समन्वयक रामप्रकाश प्रकाश सिंह ने बताया कि सामूहिक रूप से प्रयास कर बच्चों को विद्यालय लाने का सारा इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोघा: गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के बाद सोमवार से सभी विद्यालय खुल गए तथा शिक्षा का नया सत्र आरंभ हो गया। इस दौरान सड़कों व गलियों में बच्चे रंग बिरंगे स्कूली ड्रेस में बस्ता लिए जाते हुए दिखाई दिए। स्कूल में पहुंचकर बच्चों ने अपने साथियों से भेंट कर छुट्टी के दिनों में हुए मौज मस्ती की बातें करते नजर आए। वहीं नए साथियों से मिलकर उसका परिचय पूछा एवं खुशी का इजहार किया। उधर, स्कूल खोलने के साथ ही कॉपी-किताब की दुकानों पर चहल-पहल शुरू हो गई।
जलभराव के चलते बंद हुआ विद्यालय : रसड़ा। क्षेत्र के सांसद की ओर से चयनित आदर्श गांव मिर्जापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में जलभराव के कारण पहले दिन बच्चे विद्यालय में प्रवेश नहीं कर सके। विद्यालय में जलभराव होने के कारण विद्यालय बंद हो गया। वहीं विद्यालय प्रांगण में अधिक जलभराव के कारण कमरों में पानी घुस जाने से स्कूल के अधिकांश अभिलेख भी नष्ट हो गए हैं। विद्यालय का निकलने वाले पानी के रास्ते पर लोगों ने मकान बना लिया है जिससे विद्यालय का पानी निकल नहीं पा रहा है। प्रधानाध्यापक शिवसागर दास ने विद्यालय में जलभराव से अभिलेख नष्ट होने की शिकायत विभागीय अधिकारियों समेत उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर की है।

खंड शिक्षाधिकारी ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण : दुबहर। गर्मियों की छुट्टी के बाद सोमवार को परिषदीय विद्यालय खुल गए। विद्यालयों का हाल जानने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मोती चंद चौरसिया ने क्षेत्र के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पठन पाठन की स्थिति सहित विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति एवं शासन से मिलने वाली सुविधाओं की जांच किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय उदयपुरा पर बच्चों को नामांकन कराने के साथ ही उनमें पाठ्य पुस्तक सामग्री का भी वितरण किया और शिक्षकों को पूरी तन्मयता से बच्चों के पठन-पाठन पर उचित ध्यान देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed