फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Child bitten by snake while looking at mobile phone; dies during treatment.

Ballia News: मोबाइल देख रहे बच्चे को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत

Fri, 10 Jul 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Child bitten by snake while looking at mobile phone; dies during treatment.
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के सुम्हा गांव में बृहस्पतिवार की रात सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सुम्हा निवासी शिवम राजभर (12) शुक्रवार की रात अपने घर के कमरे में बिस्तर पर लेटा हुआ था। बताया जा रहा है कि सोने से पहले वह मोबाइल देख रहा था, तभी अचानक कहीं से निकले एकसांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद शिवम चीख पड़ा। बच्चे की आवाज सुनकर बगल के कमरे से परिजन तुरंत पहुंचे।
परिजन बिना समय गंवाए शिवम को लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उसका उपचार शुरू किया। लेकिन तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। इलाज के दौरान ही मासूम शिवम ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
विज्ञापन

घटना की लिखित सूचना स्थानीय भीमपुरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भीमपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर राकेश सिंह ने बताया कि सीएचसी में पर्याप्त एंटी वेनम वैक्सीन है। बच्चे को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया था। उसे बचाने का पूरा प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed