फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chief Minister's award will be given to five villages

Ballia News: पांच गांवों को मिलेगा मुख्यमंत्री पुरस्कार

Mon, 27 Mar 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's award will be given to five villages
बलिया। ग्राम पंचायतों में बेहतर विकास कार्य कर मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने वाले जिले की पांच ग्राम पंचायतें मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित होंगे। उनका चयन शासन स्तर से किया गया है। इसमें सोहांव ब्लॉक के सरयां, भरौली, सिंदुरिया, सलेमपुर के अलावा करीमपुर गांव शामिल हैं। इन गांवों को 11 से 2 लाख रुपये तक पुरस्कार मिलेगा। जिला पंचायती राज विभाग को शासन से पत्र आने का इंतजार है।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि चयनित ग्राम पंचायतों को बतौर प्रथम पुरस्कार 11 लाख, दूसरा नौ लाख, तीसरा छह, चौथा चार व पाचवां पुरस्कार में दो लाख मिलेगा। पुरस्कार की धनराशि सीधे ग्राम पंचायतों के खाते में आएगा। संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान व सचिव इस धनराशि का उपयोग गांव के विकास में कर सकेंगे।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि पांच ग्राम पंचायतों का चयन शासन ने किया है, पूरा ब्योरा अभी उपलब्ध नहीं है। यह भी बताया कि शासन से ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के लिए काफी धन दिया जाता है। इस धन से अच्छे कार्य करने वाली पंचायतों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के तहत अच्छा कार्य करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए आवेदन मांगे गए। पंचायतों को पोर्टल पर 9 क्षेत्रों के 50 प्रश्न हल करने थे। शासन की ओर से अंक विभाजन की भी व्यवस्था की गई थी। इसमें गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ्य गांव, बाल मैत्री गांव, पर्याप्त जलयुक्त गांव, स्वच्छ एवं हरित, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन वाला गांव, महिला हितैषी गांव आदि का मानक तय किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed