फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CHECKING IN PROBE

वाराणसी डिवीजन ने स्टैंड संचालक के विरुद्ध जांच के दिए आदेश

Mon, 28 Jun 2021 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
CHECKING IN PROBE
बलिया। 26 जून को अमर उजाला में प्रकाशित रेलवे परिसर में वाहन स्टैंड के ठेकेदारों एवं कारिंदों द्वारा यात्रियों और तिमारदारों से की जा रही अवैध वसूली और मारपीट के मामले को रेलवे के वाराणसी डिवीजन गंभीरता से लिया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी के ट्वीट पर वाराणसी डिवीजन ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के उत्तर दिशा स्थित महुआ मोड़ की तरफ विश्वजीत सिंह का तीन व चार पहिया वाहन स्टैंड का ठेका है। रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा यानि मुख्य गेट की ओर जयप्रकाश मिश्रा का दो, तीन व चार पहिया वाहन स्टैंड का ठेका हैं। सर्कुलेटिंग एरिया का ठेका नहीं है। इसका वाहन शुल्क मुख्य वाणिज्य विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है। दोनों वाहन स्टैंडों के ठेकेदार अपने कारिंदों से रेलवे परिसर में यात्री या तीमादार के वाहन प्रवेश करते ही वाहन शुल्क निर्धारित शुल्क से अधिक जबरिया काटते हैं। अगर किसी यात्री उसके परिजनों ने विरोध किया तो ठेेकेदार व उसके कारिंदें उनको गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से पिटाई कर घायल कर देते हैं। रेलवे परिसर के उत्तर दिशा में दो पहिया वाहनों का कोई ठेका नहीं। बावजूद ठेकेेदार के कारिंदे बाइक सवारों से जबरिया वाहन शुल्क वसूलते हैं। दक्षिण दिशा स्थित वाहन स्टैैंड पर दो पहिया वाहन का 10 रुपया निर्धारित है। वसूली 15 से 20 रुपए की जाती है। वाहन शुल्क को लेकर कई बार वाहन स्वामियों व ठेकेदारों के कारिंदों के बीच मारपीट भी हो गई है। बावजूद वाणिज्य विभाग, स्टेशन अधीक्षक व आरपीएफ मौन रहती है। इससे ठेकेदारों का हौसला बुलंद रहता है। इसे अमर उजाला प्रमुखता से प्रकाशित किया तो वाराणसी डिवीजन ने गंभीरता से लेते हुए मामले की जांचकर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed