फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chants of Jai Shri Ram and Bajrangbali resounded, youths performed stunts

Ballia News: गूंजे जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष, युवाओं ने दिखाए करतब

Tue, 01 Sep 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Chants of Jai Shri Ram and Bajrangbali resounded, youths performed stunts
गड़वार कस्बा में आयोजित महावीरी झंडा जुलूस में शामिल लोग।संवाद
गड़वार। शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में रविवार की देर शाम गड़वार कस्बे में महावीरी झंडा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। युवाओं ने करतब दिखाए।
विज्ञापन

रामलीला मैदान से भगवान श्रीराम और हनुमानजी के विधिवत पूजन-अर्चन के बाद बाजे-गाजे के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में हाथी, घोड़े और ऊंट आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा मुख्य बाजार, थाना चौराहा होते हुए बभनौली तक पहुंची।
विज्ञापन

वहां से वापस लौटकर हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची, जहां देर रात शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। इस दौरान जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। भगवान श्रीराम, मां सीता और हनुमानजी की आकर्षक झांकियों के साथ अन्य झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने बनैठा और लाठी से हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। करतब देखकर दर्शक अचंभित नजर आए। वहीं डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर उत्साह का प्रदर्शन किया।

शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रही। थाना प्रभारी हितेश कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस टीम तैनात रही।
इस मौके पर मन्नू सिंह, ऋषि वर्मा, इंद्रजीत सिंह कीनू, मुन्ना चौरसिया, करन साहनी, अभिषेक सिंह, अंकित शर्मा, अंशु उपाध्याय, राहुल सैनी, राहुल खरवार, अमित सिंह सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed