{"_id":"64e4ea8481d7c4ea1f04f9d6","slug":"chandrayaan-3s-landing-will-be-telecast-live-in-schools-ballia-news-c-190-1-svns1007-2003-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चंद्रयान-3 की लैंडिंग का स्कूलों में होगा लाइव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चंद्रयान-3 की लैंडिंग का स्कूलों में होगा लाइव प्रसारण
विज्ञापन
बलिया। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के मिशन चंद्रयान-3 के तहत चंद्रमा की सतह पर लैंडर माड्यूल विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग का स्कूलों में लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय द्वारा जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी और डायट के प्राचार्य को पत्र लिखा गया है।
बीएसए को लिखे पत्र में समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुल्गी ने उल्लेख किया है कि भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण की खोज चंद्रयान-3 मिशन के साथ एक उल्लेखनीय मील के पत्थर तक पहुंच गई है, जो चन्द्रमा पर उतरने के लिए तैयार है। यह भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
चंद्रयान-3 का चन्द्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट (https://www.isro.gov.in/) एवं इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर किया जाएगा। यह एक यादगार अवसर है, जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा। बल्कि युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगाएगा। प्रधानमंत्री इस अवसर पर राष्ट्र के साथ सम्मिलित होंगे और राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे। ऐसे में सभी विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ सायं 05:15 से 06:15 बजे चंद्रयान-3 के उतरने के सीधे प्रसारण की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
शासन के निर्देश के अनुसार चंद्रयान-3 के लैंडिंग के लाइव प्रसारण स्कूलों में करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। - राजीव गंगवार, प्रभारी बीएसए, बलिया