फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chandrashekhar was the leader of socialism

समाजवाद के पुरोधा थे चंद्रशेखर

Sat, 08 Jul 2017 10:48 PM IST
ballia
ballia Updated Sat, 08 Jul 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar was the leader of socialism
दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते कमलेश सिंह व अन्य। - फोटो : ballia
युवा तुर्क चंद्रशेखर की 10वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। चंद्रशेखर विचार मंच एवं शेखर फाउंडेशन के तत्वावधान में चंद्रशेखर उद्यान में कार्यक्रम हुए। इस दौरान सर्वधर्म प्रार्थना सभा में जिले से कई लोगों ने शिरकत कर श्रद्ध सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने कहा कि गौरव की बात है कि पूर्व पीएम चंद्रशेखर के सानिध्य में काम करने का लंबा अवसर मिला। एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने कहा कि पूर्व पीएम चंद्रशेखर की आदम कद प्रतिमा बहुत जल्द चंद्रशेखर उद्यान में स्थापित कराई जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान तथा एमएलसी पुत्र उत्कर्ष सिंह ने पुण्यतिथि पर पौधरोपण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर गिरीजाशंकर सिंह, श्याम बहादुर सिंह, भुनेश्वर चौधरी, पूर्व विधायक सनातन पांडेय, राणा प्रताप सिंह, अनिरूद्ध सिंह आदि लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन


माडल रेलवे स्टेशन परिसर में श्रद्धांजलि सभा में सांसद भरत सिंह ने पूर्व पीएम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। कहा कि चंद्रशेखर बागी धरती के शान थे। मैं गौरवान्वित हूं कि वह मेरे मार्गदर्शक रहे। इस मौके पर बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, डा. अरूण सिंह, आजाद सिंह, अरूण सिंह बंटू, प्रदीप सिंह, संत कुमार, शैलेश पांडेय आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पीएम चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर जनपद के समाजवादियों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर पर प्रकाश डाला गया। सपा जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि आज मुल्क के अंदर जिस प्रकार फासिस्टवादी ताकतें जोर मार रही हैं। राजनीतिक सत्ता जनभागीदारी के बजाय फरेब पर आधारित हो गई हैं। सपा जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, लक्ष्मण गुप्ता, अभिराम सिंह दारा के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल व दूध वितरित किया गया। जिला सहकारी बैंक परिसर में बैंक के चेयरमैन चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर जेपी आंदोलन के नेता द्विजेंद्र मिश्र, ओमकार सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, सपा नेता विजय शंकर यादव, लल्लन यादव, कृष्ण कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed