फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chandrashekhar was a different face in the crowd of politics in ballia

सियासत की भीड़ में अलग चेहरा थे चंद्रशेखर

Thu, 08 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar was a different face in the crowd of politics in ballia
बलिया। देश पूर्व प्रधानमंत्री, युवा तुर्क एवं जननायक चंद्रशेखर की 14वीं पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों पर सादगी के साथ उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। उनके आदर्शों को अपनाने और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। नई दिल्ली स्थित जननायक स्थल पर उनके पुत्र और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर और उनकी पत्नी सुषमा शेखर ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। कासिम बाजार स्थित अपने आवास पर पूर्व पीएम चंद्रशेखर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए विधान परिषद् सदस्य रविशंकर सिंह भावुक नजर आए। कहा कि कुछ लोग बेहद खास होते हुए भी आम नजर आते हैं। भारतीय राजनीति में ऐसी ही एक शख्सियत थी चंद्रशेखर, जो लोगों को अपनी नजर आती थी। इस मौके पर अनिल सिंह, मनोज सिंह, उत्कर्ष सिंह, अमित सिंह बघेल, आलोक सिंह झुनझुन, दिनबंधु सिंह, तेजा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

सपा नेता एवं पूर्व मंत्री नारद राय के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर की 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई। प्रेमशंकर चतुर्वेदी, राज कुमार पांडेय, अवधेश राय, रणविजय सिंह, गुड्डू राय, जमाल आलम रहे। मनियर इंटर कालेज सभागार में पुण्यतिथि मनाई गई। चंद्रशेखर के प्रतिनिधि रहे कमलेश कुमार सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पवन कुमार चौबे, मदन सिंह, अजय सिंह, शुभ नारायण सिंह, अजय सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह, हरेराम सिंह रहे। संचालन प्रवक्ता हरेंद्र कुमार सिंह ने किया। दूजा देवी पीजी कालेज में 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई। प्रबंधक अनिरुद्ध सिंह और प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह पुष्पार्चन किया। राजेश कुमार सिंह, डॉ. जयप्रकाश सिंह, अजीत यादव, गुलाबचंद पाल आदि रहे।
विज्ञापन

जयप्रकाश नगर स्थित जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान में जननायक चंद्रशेखर की 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई। प्राचार्य एवं व्यवस्थापक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि स्व. चंद्रशेखर कहा करते थे कि वादों को भूलने से जनता का सिर्फ भरोसा नहीं उठता, जनतंत्र की प्रणाली से भी भरोसा उठने लगता है। रजनीकांत, सुरेश साह, ज्ञानेंद्र, राजकुमार, रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री के पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर ने अपने राजनीतिक सफर में कभी भी क्षेत्रवाद, जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति नहीं की। बेल्थरारोड में नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने चंद्रशेखर पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। सतीश राव, अंजय, सुनील कुमार टिंकू, विनोद जायसवाल, राम मनोहर गांधी, सज्जन सिंह थे। रसड़ा में मान सिंह सेंगर ने अपने आवास पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। राजकुमार यादव, अमित उपाध्याय, विजेंद्र यादव, दयाशंकर, प्रकाश भारती रहे।

चंद्रशेखर की प्रेरण से बना समाजवादी : रामगोविंद
बलिया। जगदीशपुर स्थित आवास पर आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि प्रथम समाजवादी प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की ही प्रेरणा से मैंने राजनीति में समाजवादी विचारधारा को अपनाया। आज जब सामाजिक समरसता और राजनीति में विद्वेष चरम पर है, चंद्रशेखर के विचारों की प्रासंगिकता बढ़ गई है। इस दौरान आदित्य सिंह योगी, प्रवीण सिंह, हरेन्द्र गोंड़ आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव और संचालन सपा जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय %कान्हजी% ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed