फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chandranath Rath murder case PA to West Bengal CM Shubhendu CBI arrests Ballia accused Golu

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: सीबीआई ने बलिया के गोलू को किया गिरफ्तार, हथियार व कार खरीद में भूमिका का है आरोप

Fri, 05 Jun 2026 09:32 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 05 Jun 2026 09:32 AM IST
सार

Ballia News: पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में आरोपी बलिया के गोलू को सीबीआई ने गिरफ्तार किया। सीबीआई उसे लेकर प. बंगाल गई। उस पर हत्याकांड में हथियार व कार खरीद में भूमिका का आरोप है।

विज्ञापन
Chandranath Rath murder case PA to West Bengal CM Shubhendu CBI arrests Ballia accused Golu
गोलू उर्फ टाइगर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर निवासी गोलू उर्फ टाइगर को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


सीबीआई ने आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में पेश कर 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया है। इसके बाद उसे बारासात उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल) ले कर निकल गई। उधर, गिरफ्तारी के बाद उसके साथी ज्ञानेंद्र सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; सीएम शुभेंदु पीए हत्याकांड: बलिया के आरोपी मोनू ने किया सरेंडर, पत्नी बोली- पति निर्दोष, मुझे सीबीआई पर भरोसा
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने बलिया ने बारासात की दूरी को ध्यान में रखते हुए सीबीआई के आवेदन पर चार जून को दोपहर एक बजे से छह जून दोपहर एक बजे तक रिमांड पर दिया। सीबीआई गोलू को बारासात उत्तर 24 परगना के न्यायालय में पेश कर आगे की पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी को गोलू से पूछताछ में अहम जानकारी मिलने का अंदेशा जताया जा रहा।

इस मामले में बीते 18 मई को रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रत्तोपुर निवासी राजकुमार सिंह उर्फ राज को हरिद्वार से लौटते समय मुजफ्परनगर के टोल के पास से सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। राज की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी गोलू व सहयोगी ज्ञानेंद्र सिंह मोनू की तलाश कर रही थी।

सरकारी अधिवक्ता संजीव सिंह ने बताया कि सीबीआई ने गोलू उर्फ टाइगर को बांसडीह रोड पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड भी प्राप्त कर लिया गया।

नियमानुसार उसे निर्धारित समय के भीतर कोलकाता की अदालत में पेश किया जाएगा। गोलू उर्फ टाइगर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सहयोगी एवं दिवंगत पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए असलहा व कार खरीदारी में भूमिका निभाने का आरोप है। सीबीआई को जांच के दौरान मिले इनपुट और साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। 

गौरतलब है कि इस बहुचर्चित हत्याकांड की जांच सीबीआई कर रही है और मामले में कई राज्यों में छापेमारी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई चल रही है। गोलू उर्फ टाइगर की गिरफ्तारी को जांच की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों और आरोपियों के संबंध में जानकारी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed