फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chandauli defeated Patna to make it to the semi-finals

Ballia News: चंदौली ने पटना को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

Tue, 27 Jan 2026 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chandauli defeated Patna to make it to the semi-finals
शिवकुमार सिंह राज स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अति​थि। संव
नगरा। शिवकुमार सिंह राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच सोमवार को सुभाष इंटर काॅलेज ताड़ी बड़ागांव के मैदान पर पटना और चंदौली के बीच खेला गया। इसमें चंदौली ने पटना को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

पटना की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पटना की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। कृष्णा ने सर्वाधिक 81 रन बनाए। नंदकिशोर ने 51 रनों का योगदान दिया। चंदौली की तरफ से कृष्ण मुरारी को 2 विकेट तथा अमन को 1 विकेट मिला। जवाब में चंदौली की टीम ने 16.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। चंदौली की तरफ से कृष्ण मुरारी ने 47 व शिवांश ने 40 रनों का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कृष्ण मुरारी को संजीव सिंह सब्बू ने प्रदान किया। इस मौके पर रघुनंदन प्रसाद, हीरालाल सिंह, सुनील सिंह गोलू, मुकेश सिंह, राजेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed