फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chakka jammed for paddy purchase, queues of vehicles started Chakka jammed for paddy purchase, queues of vehicles started

धान खरीद के लिए किया चक्का जाम, लगी वाहनों की कतार

Fri, 31 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chakka jammed for paddy purchase, queues of vehicles started Chakka jammed for paddy purchase, queues of vehicles started
सुखपुरा क्षेत्र के कुर्थिया स्थित धान क्रय केंद्र पर धान की खरीदारी न होने से नाराज होकर बलिया-सि - फोटो : BALLIA
सुखपुरा। मार्केटिंग गोदाम सुखपुरा पर स्थापित धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं किए जाने से आक्रोशित किसानों ने चौराहे पर चक्का जाम कर बलिया-सिकंदरपुर मार्ग को एक घंटे तक जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। डिप्टी आरएमओ ने किसानों संग थाने में वार्ता की। खरीद में आ रही बाधा को दूर करने और खरीद शुरू कराने के आश्वासन पर किसान माने और जाम समाप्त किया। किसानों का आरोप है कि क्रय केंद्र पर दर्जनों किसान अपने अपने धान लेकर कई दिनों से पड़े हैं, लेकिन उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। धान खरीद में शासन द्वारा लगातार हो रही तब्दीली से भी किसान व कर्मचारी परेशान हैं। चक्का जाम के समाप्ति के घंटे भर बाद डिप्टी आरएमओ अविनाश सांगरवाल, नायब तहसीलदार अजय सिंह ने थाना परिसर में किसानों से वार्ता की। किसानों की समस्याओं से अवगत हुए। शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। सहयोग की अपील की। आनंद कुमार सिंह, मदन पटेल, बिंदा देवी, मंगला सिंह, साधू सिंह, दुर्गेश कुमार सिंह, लोकेश सिंह, राहुल सिंह, दीपक सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed