फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chairs of four out of seven doctors found vacant

Ballia News: सात में से चार चिकित्सकों की कुर्सी मिली खाली

Sat, 18 Jan 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Chairs of four out of seven doctors found vacant
बैरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में शनिवार को सात चिकित्सकों के सापेक्ष तीन चिकित्सक ही उपस्थित रहे। महिला चिकित्सक सहित अन्य चिकित्सकों की कुर्सी खाली रही।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को अधीक्षक डाॅ. राजेश कुमार, डाॅ. मनोज कुमार व डाॅ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ही उपस्थित थे। महिला चिकित्सक सहित अन्य चार चिकित्सक अनुपस्थित रहे। अस्पताल में कई रोगी जिन्हें पथरी, एपेंडिक्स आदि का ऑपरेशन कराना है, आयुष्मान कार्ड लेकर चक्कर लगाते मिले। सीएचसी सोनबरसा अस्पताल स्थित आरोग्य मित्र के कक्ष में कई रोगी आयुष्मान कार्ड लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

आरोग्य मित्र रविकुमार मौर्य ने बताया कि दो से तीन आयुष्मान कार्डधारक रोज आते हैं। एक जनवरी से अब तक 35 आयुष्मान कार्डधारकों को हम उचित सलाह दे चुके हैं। कहा, फिलहाल राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में ऑपरेशन की व्यवस्था न होने से आयुष्मान कार्डधारकों को सदर अस्पताल भेज दिया जाता है। वहीं, सीएचसी सोनबरसा के अधीक्षक डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि डिप्टी सीएमओ डाॅ. विजय यादव मीटिंग के लिए सदर अस्पताल गए हैं। सर्दियों की वजह से सर्दी, खांसी, बुखार व ज्वाइंट पेन के मरीज अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed