फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chairman cannot sign if the case is in court

Ballia News: न्यायालय में मामला होने पर चेयरमैन नहीं कर सकते हस्ताक्षर

Wed, 26 Nov 2025 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Chairman cannot sign if the case is in court
दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबाे​धित करते क्रिमिनल बार के अध्यक्ष देवें
बलिया। क्रिमिनल एंड रिवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा व दी सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने कहा कि उच्च न्यायालय में मामला होेने के कारण नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई अधिकार सीज होेने पर किसी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते। जिलाधिकारी लिख कर दें तो हस्ताक्षर करने के अधिकारी होंगे। कहा कि प्रशासन ने संविधान के खिलाफ जाकर उनके अधिकारी को छीना है।
विज्ञापन

बुधवार को सभागार में प्रेसवार्ता में कहा कि नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संत कुमार ने दोनों बार के अध्यक्ष से मिलकर समर्थन मांगा है। इस पर समर्थन देने का निर्णय हुआ है। बताया कि ददरी मेला में प्रशासन दुर्व्यवस्था के चलते एक अधिवक्ता की मौत हो गई। अंग्रेजों के शासनकाल से मेला लगाने का काम नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ही करते थे। डीएम ने इनके अधिकारों को सीज कर दिया है। इसके खिलाफ वह उच्च न्यायालय में गए हैं। ऐसे में किसी फाइल पर कैसे हस्ताक्षर कर देंगे। न्याय न होने पर शासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

राजनीतिक दबाव में प्रशासन कर रहा प्रताड़ित : संत कुमार
चेयरमैन संत कुमार ने कहा कि राजनीतिक दबाव में प्रशासन प्रताड़ित कर रहा है। मैं न्याय की मंदिर में आया हूं। पिछले साल मैं मेले में था। इस बार मैं गया ही नहीं हूं। कर्मचारियों के वेतन भुगतान की गाइड लाइन के लिए शासन व प्रशासन को पत्र भेजता रहा हूं लेकिन काेई जवाब नहीं आया। मेले से मुझे व सभासदों को प्रशासन ने निकाल दिया था। कहा कि यह बागी बलिया है, ज्यादा परीक्षा प्रशासन न ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed