{"_id":"2dbd05986af1396ca34bb0787e84ac7c","slug":"central-government-dharmendra-has-been-cheating-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को छल रही है केंद्र सरकारः धर्मेंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को छल रही है केंद्र सरकारः धर्मेंद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 19 Jan 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के भतीजे और बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने काला धन के नाम पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव के दौरान देश में काला धन लाने का वादा किया था, लेकिन अब वह इससे मुकर रही है। इससे लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जन धन योजना संचालित कर लोगों का एक लाख का बीमा कराने को कहा था, लेकिन देश में अब तक किसी को भी इस योजना का लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन
अगर केंद्र सरकार ने विदेश से कालाधन लाकर जनधन योजना के लाभार्थियाें के खाते में 15-15 हजार रुपये भी डाल दिए होते तो हम उसका गुणगान करते, मगर सच तो ये है कि सरकार अपने झूठे वादों से लोगों को छल रही है।
विज्ञापन
सहतवार कस्बे में बद्रीनाथ सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर प्रतिमा माल्यार्पण के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहले ही किसान, मजदूर तबके के लोगों का पांच-पांच लाख का बीमा कर चुकी है। प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरान जो भी वादे किए थे, उसे तीन सालों में एक-एक कर पूरा कर रही है।
केंद्र की सरकार के बहकावे में बलिया के लोग एक बार आ चुके हैं पर अब यहां के लोग उनके बहकावे में आने वाले नहीं है।
देश की युवा पीढ़ी अब सब कुछ जान चुकी है। सपा सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार समाजवादी पेंशन योजना संचालित कर प्रत्येक जनपद के 94-94 हजार लोगों को लाभान्वित कर चुकी है। बलिया में 62 हजार लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखबारों में केंद्र सरकार को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था कि अच्छे दिन आने वाले हैं। 100 दिन में देश की तस्वीर बदल जाएगी पर केंद्र सरकार को आठ माह हो गए, न तस्वीर बदली और न ही तकदीर। उन्होंने कहा कि बलिया के लोगों ने हमेशा समाजवादियों का साथ दिया है, जिसका जीता जागता उदाहरण उपचुनाव है।