फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CDO inspects the venue for the Ganga Yatra

गंगा यात्रा के लिए कार्यक्रम स्थल का सीडीओ ने किया निरीक्षण

Sun, 22 Dec 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
CDO inspects the venue for the Ganga Yatra
यप्रकाश नगर के भवन टोला पूर्वी घाट से गंगा यात्रा के शुभारंभ होने वाले स्थान का निरीक्षण करते सीड - फोटो : BALLIA
जयप्रकाश नगर। समाजवाद के पुरोधा व संपूर्ण क्रांति के अग्रज रहे जयप्रकाश नारायण की जन्म स्थली कोड़रहा नौबरार (जयप्रकाश नगर) पंचायत के भवन टोला गंगा घाट से वर्ष 2020 जनवरी में प्रारंभ होने वाली गंगा यात्रा की व्यवस्था के मद्देनजर रविवार को सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने जिले के आला अधिकारियों के साथ घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इसमें सूबे के मुखिया के आगमन को लेकर सभा स्थल, हेलीपैड, आवागमन का मार्ग, स्वच्छता व्यवस्था आदि सभी बिंदुओं का स्थलीय निरीक्षण कर गंगा किनारे के गांव के ग्राम प्रधान, सचिव एवं खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि 16 दिसंबर को मुख्य सचिव उतर प्रदेश शासन एवं निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा बीडीओ कांफ्रेंसिंग में दिए गए निर्देश के अनुसार जनवरी 2020 में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गंगा यात्रा का शुभारंभ उतर प्रदेश के अंतिम छोर पर बिहार सीमा पर स्थित कोड़रहा नौबरार (जयप्रकाश नगर) जयप्रकाश नारायण की जन्म स्थली से सटे भवन टोला गंगा घाट से प्रारंभ होगी। जिसमें सरकार के कई दिग्गज सहभागिता करेंगे, जो गंगा किनारे स्थित गांवों के ग्रामीणों को गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिये जन जागरूकता करेंगे। वहीं जनपद के पांच विकास खंडों के गंगा किनारे बसे 41 स्वच्छ भारत मिशन योजना में चयनित ग्राम पंचायतों का भ्रमण करते हुए कानपुर तक जाएंगे। वहीं, प्रदेश के दूसरे छोर बिजनौर से यात्रा प्रारंभ होकर कानपुर पहुंचेगी, जहां पर दोनों टीमों की यात्रा का समापन होगा। कार्यक्रम की व्यवस्था को मूर्त रूप देने के लिए रविवार को अधिकारियों का हुजूम पहुंचा था। इस मौके पर डीडीओ शशिमौली मिश्रा, डीपीआरओ शशिकांत पांडेय, बीडीओ दिनेश सिंह, एडीओ पंचायत अरविंद मौर्या, एपीओ अजय सिंह, जेई अश्वनी सिंह, सूर्य नारायन वर्मा, कृषि अधिकारी, समाज कल्याण, पशुपालन विभाग के साथ पंचायत सचिव रजनीश सिंह, सुनील श्रीवास्तव, अवधेश पांडेय, राज कुमार प्रसाद, अजीत कुमार, अशोक मौर्या, प्रधान प्रतिनिधि कोड़हरा नौबरार (जयप्रकाश नगर ) सूर्यभान सिंह, ग्राम प्रधान रूबी सिंह, प्रधान वीरेंद्र यादव, आलोक सिंह, अरुण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

पात्रों के घर जाकर देखा शौचालय व आवास : जयप्रकाश नगर। विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र के कोड़रहा नौबरार(जयप्रकाश नगर ) पंचायत के पूर्वी भवन टोला के गंगा घाट से वर्ष 2020 के जनवरी माह में निकलने वाली गंगा यात्रा का शुभारंभ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाना है। जिसकी व्यवस्था के मद्देनजर घाट पर पहुंचे सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने स्थान के निरीक्षण के बाद वापस होते समय पंचायत के भवन टोला पूर्वी निवासी जनार्दन पासवान, राजमन पासवान, महेश यादव आदि के घर जाकर उनके बने शौचालयों व आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हुए कार्यो से संतुष्ट होकर ग्राम प्रधान रूबी सिंह की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से पांच जनवरी के बीच हो सकती है गंगा यात्रा : जयप्रकाश नगर। सीडीओ बद्रीनाथ सिंह द्वारा कोड़रहा नौबरार (जयप्रकाश नगर) के भवन टोला घाट का स्थलीय निरीक्षण के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा इस स्थान को गंगा यात्रा का शुभारंभ करने के लिए इस लिए चुना गया है कि जनपद का यह अंतिम छोर है और महान विभूति जयप्रकाश नारायण की जन्म स्थली है। यह कार्यक्रम एक से पांच जनवरी के बीच होना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें मुख्यमंत्री के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री, राज्यमंत्री व जनपद के सांसद व विधायक आदि भी सहभागिता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed