फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cattle smuggler arrested in Ballia police encounter

Ballia News: पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर गिरफ्तार, आरोपी हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ दर्ज हैं 18 मामले

Fri, 26 Jun 2026 03:29 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 26 Jun 2026 03:29 PM IST
सार

Ballia News: नरही थाना का हिस्ट्रीशीटर व शातिर गो-तस्कर मदन मोहन पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर उसने फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में गो-तस्कर को गोली लगी। 

विज्ञापन
Cattle smuggler arrested in Ballia police encounter
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर व शातिर गो-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


क्या है मामला
एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा ने बताया कि शिवरामपुर घाट रोड स्थित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि काले रंग की स्कॉर्पियो से वांछित आरोपी मदन मोहन (27) निवासी इच्छा चौबे का पूरा, थाना नरही आ रहा है। 
विज्ञापन


सूचना पर सक्रिय पुलिस टीम ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो आरोपी भागने लगा। पीछा किए जाने पर उसने स्कॉर्पियो से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी थाना नरही का हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध विभिन्न थाना पर गो तस्करी समेत कुल 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा बिना नंबर की स्कॉर्पियो बरामद हुई। घायल आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed