फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Caste census matter of distraction AAP leader Sanjay Singh said do something on Pahalgam attack

UP: 'ध्यान भटकाने का विषय है जातीय जनगणना', AAP नेता संजय सिंह ने किया तंज; बोले- पहलगाम पर कुछ करिए तो जानें

Thu, 01 May 2025 06:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 01 May 2025 06:24 PM IST
सार

जातीय जनगणना को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि पहलगाम हमले को लेकर सरकार अब जातीय जनगणना लेकर है। देशव्यापी मामले से सबका ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Caste census matter of distraction AAP leader Sanjay Singh said do something on Pahalgam attack
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह। - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद की घटना से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार जातीय जनगणना का विषय लेकर आई है। बिहार का चुनाव खत्म हो जाएगा और भाजपा सरकार जातीय जनगणना को भूल जाएगी।

विज्ञापन


सांसद सिंह बीती रात राष्ट्रीय प्रवक्ता सर्वेश मिश्र के आवास पंडितपुरा में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने जातीय जनगणना को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


आप सांसद सिंह ने कहा कि पूरा देश इंतजार कर रहा था कि पीओके को वापस लेने के लिए हमला कैसे करेंगे? आतंकवादियों को नेस्तनाबूद करने के लिए क्या करेंगे? 27 निहत्थे और निर्दोष हमारे पर्यटक मारे गए। हमारी धरती पर आकर आतंकवादियों ने हमें चुनौती दी। ऐसे समय में सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए आप जातीय जनगणना का विषय ले आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम को लेकर सरकार को घेरा

कहा कि हम जातीय जनगणना के खिलाफ नहीं हैं। शुरू से जातीय जनगणना की बात करते हैं, लेकिन पता चलना चाहिए देश को किस जाति में कितने लोग हैं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सके। जातीय जनगणना के लिए बजट आवंटन नहीं किया है। न ही यह बता रहे हैं कि कितने समय में जातीय जनगणना पूरा करेंगे। बिहार का चुनाव खत्म हो जाएगा और जातीय जनगणना को भूल जाएंगे। 

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सर्वदलीय बैठक में कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कीजिए। पहलगाम में दो हजार से अधिक लोग मौजूद थे और आतंकवादी आए और हत्या कर चले गए। 

यह खुफिया तंत्र और सुरक्षा एजेंसियों की विफलता है। सबसे पहले यह मोदी सरकार की विफलता है। सर्वदलीय बैठक छोड़कर मोदी बिहार का चुनाव प्रचार कर रहे थे। लड़ना चाहिए पाकिस्तान से। लड़ रहे हैं यू ट्यूब चैनल चलाने वालों से, पत्रकारों से। यह काम ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed