{"_id":"5845990b4f1c1bf959447df1","slug":"cash-nahi-ka-notice-dekh-bhadke-log","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश नहीं का नोटिस देख उखड़े लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश नहीं का नोटिस देख उखड़े लोग
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 05 Dec 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद उपजे हालात में कुछ सुधार नहीं होने पर अब धीरे-धीरे लोगों को गुस्सा फू टने लगा है। सोमवार को जब घंटों कतार में खड़े रहने के बाद अंतत: सुनने को मिला कि आज कैश नहीं, कल आइए, इससे लोग बेहद नाराज हो गए और बलिया-सिकंदरपुर मार्ग को सुबह करीब 11 बजे जाम कर दिया। साथ ही बैंक कर्मी के खिलाफ नारेबाजी की।
जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची चौकी इंचार्ज तथा मैनेजर ने कल हर हाल में पैसा देने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान घंटों आवागमन प्रभावित रहा। नोटबंदी के 26वें दिन सोमवार को हनुमानगंज चट्टी स्थित पूर्वांचल ग्रामीण बैंक से रुपये निकालने पहुंचे उपभोक्ताओं को पहले की भांति आज भी निराशा नजर आई।
लंबी लाइन लगने के बाद जैसे ही बैंक खुला बैंक कर्मचारियों ने गेट पर ताला जड़ नोटिस टांग दिया गया कि पैसा खत्म है। कल आइए। जिससे घंटों लाइन में लगे उपभोक्ता नाराज हो गए और बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर जाम लगा दिए। जाम के दौरान बैंक कर्मचारियों के खिलाफ नारे भी लगाए।
विज्ञापन
आधे घंटे तक चले जाम की वजह से देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार राय ने जाम कर्ताओं से उनकी समस्या के विषय में जानकारी ली। उन्होंने फोन द्वारा शाखा प्रबंधक से वार्ता किया। शाखा प्रबंधक से वार्ता करने के बाद कल किसी भी सूरत में पैसा देने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
इस संबंध में शाखा प्रबंधक गोपालजी श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे अधिकारियों द्वारा हनुमानगंज शाखा में रुपये नहीं भेजे जाने के चलते हम भुगतान करने में विफल है। इससे पहले शुक्रवार को भी सैकड़ों लोगों ने बैंक के सामने बैंक कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी।