फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cash and jewelery stolen from soldier's house

Ballia News: फौजी के घर से नकदी और आभूषण चोरी

Sun, 26 Nov 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from soldier's house
जनपद में ठंड के साथ शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही के कारण चोरों व बदमाशों का मनोबल बढ़ा हुआ है। शनिवार को सदर कोतवाली के आनंदनगर (चांदमारी) के समीप चोरों ने दिनदहाड़े पूर्व सैनिक व सहायक बैंक मैनेजर विनोद पांडेय के मकान का ताला तोड़ लाखों रुपये के आभूषण व कीमती सामान चुरा लिए। चोरी के समय मैनेजर पत्नी संग जीराबस्ती स्थित कैंटीन में सामान खरीदने गए थे। थोड़ी देर बाद वापस लौटे तो मकान का ताला टूटा व कमरे की हालत देख उनके होश उड़ गए। चोरों ने आलमारी में रखे करीब 15 लाख के आभूषण जिसमें सोने की चेन, डायमंड का मंगलसूत्र झुमका, दो जोड़ी टप्स, झुमका दो जोड़ी, मांग टीका, नथिया, नाक का किल, कान की बाली, दो अंगूठी, चांदी के आभूषण व 32 हजार नकदी, चार बैंक के एटीएम, कैटीन का कार्ड चुरा लिया। चोरों ने आधे घंटे में चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच चोरी की घटना की जांच पड़ताल कर चोरों की तलाश में जुट गई। दिन दहाड़े चोरी की घटना से मोहल्लेवासियों में भय बना हुआ है। उन्होंने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की। विनोद पांडेय नेवी के पूर्व जवान है, इस समय सेंट्रल बैंक आफ इंडिया कैंथवली के सहायक शाखा प्रबंधक हैं। इस बाबत कोतवाल संजय सिंह ने कहा कि चोरी की शिकायत मिली है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed