फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case registered against the lover on the complaint of the father of the deceased

मृतका के पिता की तहरीर पर प्रेमी के विरूद्घ केस दर्ज

Tue, 17 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Case registered against the lover on the complaint of the father of the deceased
बेल्थरारोड। उभाव थाना क्षेत्र के भागलपुर पुल से गत सात अप्रैल को सरयू नदी में कूदकर युवती ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के सवा माह बाद प्रेमी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार देवरिया जिले के की युवती ग्राम के पास गुरुकुल शिक्षण संस्थान खामपार में पढ़ाती थी। उसका प्रेम प्रसंग अंकित कुशवाहा से चल रहा था। वह जबरदस्ती शादी के लिए दबाव बनाता था। शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित करता था। इस दौरान प्रेमी ने बहला फुसला कर आनलाइन 25 हजार रुपये लिए, जिसे बाद में लौटाने इंकार करने लगा। इन्हीं कारणों के चलते युवती मानसिक तनाव में आ गई तथा सात अप्रैल 2022 को भागलपुर सेतु से सरयू नदी में कूदकर जान दे दी थी। मृतका के भाई का कहना है कि उसकी बहन के मोबाइल से आरोपी को भेजे गए संदेश और काल डिटेल मौजूद हैं, जिसे विवेचना के दौरान पुलिस को उपलब्ध कराया जाएगा। इस बाबत थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना एसआई दिनेश विश्वकर्मा को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed