{"_id":"629ba82ff745cf1af5265137","slug":"case-registered-against-six-on-the-complaint-of-the-station-chief-ballia-news-vns6572248167","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाध्यक्ष के तहरीर पर छह के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाध्यक्ष के तहरीर पर छह के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
बलिया/भीमपुरा। पुलिस के गश्त के दौरान सड़क पर शराब पीने से मना करने पर मनबढ़ों ने पुलिस व वाहन पर लाठी-डंडे व ईट पत्थर से हमला कर दिया था। दो पुलिसकर्मी चुटहिल हो गए और पुलिस की गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया। एक पुलिसकर्मी की स्थिति नाजुक बनी हुी है। इस मामले में पुलिस ने देर रात थानाध्यक्ष की तहरीर पर तीन नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। दो टीमें आरोपियों को पकड़ने में जुटी हैं।
थानाध्यक्ष भीमपुरा आरएस नागर हमराहियों के साथ क्षेत्र में रूटीन भ्रमण के लिए इब्राहिमपट्टी मार्ग होते हुए कुचहरा वहोरवां की तरफ जा रहे थे। कुचहरा पुल पर एक फौजी गांव के कुछ युवकों के साथ शराब पी रहा था। मना करने पर फौजी पुलिस से ही उलझ गया। इसके बाद वे वहां से आगे बढ़ गए। वापस आने के दौरान फौजी ने मनबढ़ युवकों के साथ लाठी डंडे के साथ पुलिस के वाहन व पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव से गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया। वही आरक्षी विकास वर्मा व रमेश चौहान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। देर रात्रि उनका मेडिकल नगरा पीएचसी पर कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए आरक्षी विकास वर्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने देर रात्रि थानाध्यक्ष की तहरीर पर विजय प्रताप चौहान पुत्र शिवराम निवासी कुचहरा थाना भीमपुरा, सनूप चौहान पुत्र अजीत चौहान निवासी कुचहरा थाना भीमपुरा, अंकित चौहान पुत्र नंदलाल तथा तीन अज्ञात तीन के खिलाफ पुलिस पर हमला करने, सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया गया है। इस बाबत रसड़ा सीओ शिवनारायण वैस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।