फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case of fraud worth crores in the name of sending people to Israel ruckus at the company office police engag

Ballia: इजराइल भेजने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला, कंपनी कार्यालय पर हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 08 Nov 2024 05:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 08 Nov 2024 05:33 PM IST
सार

शहर स्थित कंपनी के बाहर युवाओं ने हंगामा कर ठगी का आरोप लगाया और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि इजराइल सहित अन्य देश भेजने के नाम पर सैकड़ों युवाओं के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी की गई है। उड़ीसा, गुजरात, बंगाल सहित कई राज्यों के आए युवाओं ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन
Case of fraud worth crores in the name of sending people to Israel ruckus at the company office police engag
ठगी का आरोप लगाते लोगों की भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बलिया में विदेश भेजने के नाम पर प्राइवेट कंपनी की ओर से कई राज्यों के बेरोजगार युवाओं के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को युवाओं कंपनी के शहर स्थित कार्यालय पर हंगामा किया। डायल-112 को फोन कर दो कर्मचारियों को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पहुंचकर पुलिस को कंपनी के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन




पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बेरोजगार युवाओं ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शहर स्थित एक नर्सिंग होम के समीप इजराइल, अजरबैजान सहित अन्य देश भेजने के नाम पर देश के उड़ीसा, गुजरात, बंगाल, बिहार सहित कई राज्यों के युवाओं को झांसा दिया था। पूर्व कुछ युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर दिल्ली एयरपोर्ट पर फर्जी टिकट व वीजा देकर भेजा दिया।
विज्ञापन


वहां जांच के दौरान फर्जी पाए जाने पर मामले का खुलासा हुआ। धोखाधड़ी की जानकारी होते ही काफी कई राज्यों के सैकड़ों पीड़ित युवा प्राइवेट कंपनी के दफ्तर पहुंच गए। युवाओं की संख्या देख कंपनी संचालक कार्यालय बंद कर फरार हो गए, लेकिन पीड़ित अपने पैसे की मांग को लेकर बृहस्पतिवार की देर शाम से ही प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय के बाहर डेरा डाले बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं ने बताया की इंटरनेट पर इसराइल व अन्य देश में भेजे जाने का विज्ञापन देखकर उक्त कंपनी से सम्पर्क किया। गांव व रिश्तेतेदारी के तीन-चार युवाओं के साथ पहुंचे तो टिकट व वीजा बनवाने के नाम एक से दो लाख रुपया वसूला गया। करीब 300 से ऊपर युवाओं के सात धोखाधड़ी की गई है। कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि युवाओं की शिकायत पर मामले की जांच के बाद कंपनी व अधिकारियों व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed