फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against two persons including Revenue Inspector for tampering with revenue records

Ballia News: राजस्व अभिलेख में हेराफेरी करने पर राजस्व निरीक्षक समेत दो पर केस

Thu, 17 Jul 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two persons including Revenue Inspector for tampering with revenue records
बैरिया। फर्जी प्रार्थना पत्र पर बिना किसी सक्षम न्यायालय/अधिकारी के आदेश के राजस्व अभिलेख में हेराफेरी कर मूल खातेदार का नाम हटाने के मामले में तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने रविंद्र कुमार राजस्व निरीक्षक कार्यालय रजिस्ट्रार कानूनगो व नंदलाल पासवान कंप्यूटर ऑपरेटर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसएचओ राकेश कुमार सिंह ने बताया की तहसीलदार मनोज कुमार राय की तहरीर पर दोनों कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि तहसीलदार मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि न्यायालय में राजेंद्र बनाम भागमती का मुकदमा है। पांच जनवरी 2023 को नायब तहसीलदार द्वारा वरासत के अंतर्गत पारित आदेश दिनांक 12 दिसबंर 2017 को कायम व बहाल रखने का आदेश पारित किया गया। लेकिन आदेश में फर्ती तरीके से फेरबदल करते हुए भागमती देवी पत्नी राम आशीष को अनुचित लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई। उपरोक्त कर्मियों के विरुद्ध राजस्व अभिलेख में हेराफेरी, कूट रचना का मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed