फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against tampering with CM's photo

Ballia News: सीएम की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने पर मुकदमा

Sat, 09 Dec 2023 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
Case filed against tampering with CM's photo
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो के साथ छेड़छाड़ करने और मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के साथ एडिट कर अपना फोटो लगाने तथा उसे सोशल साइट्स पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने मनोज सिंह पर धोखाधड़ी का मामला पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

स्वावलंबी भारत अभियान के जिला सहसमन्वयक व बैरिया निवासी धनंजय सिंह ने पुलिस अधीक्षक एस. आनंद को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि मनोज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर गलत लाभ लेने तथा स्वावलंबी भारत अभियान का प्रदेश कथित संयोजक बन संगठन की छवि धूमिल कर रहा है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर मामला पंजीकृत कर विवेचना आरंभ कर दी है। इस बाबत पूछने पर एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक एस. आनंद के सात दिसंबर के आदेश के क्रम में शुक्रवार को मनोज सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मेरी छवि को धूमिल करने के लिए मेरे ऊपर फर्जी मुकदमा कराया गया है। मैंने प्रमुख सचिव या मुख्यमंत्री के फोटो के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है। जिस दिन का फोटो प्रमुख सचिव के साथ है, उसी दिन मैंने दो पत्र प्रमुख सचिव को सौंपा था। -मनोज सिंह, आरोपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed