फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against sister-in-law's Tahrir for seven

मृतका के भाभी के तहरीर पर सात के विरूद्घ केस दर्ज

Sat, 10 Oct 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Case filed against sister-in-law's Tahrir for seven
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरखरा गांव में नौ अक्टूबर की सुबह दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान हरगोविंद यादव की कुएं में गिरने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृत युवक की भाभी प्रेमशीला के तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध हत्या समेत अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

तहरीर में उल्लेख किया है कि नौ अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे गांव के मनोज यादव पुत्र राधामोहन, वशिष्ठ यादव पुत्र शंकर यादव, पप्पू यादव पुत्र राज नारायण यादव, राजू यादव पुत्र राम प्रसाद यादव, हरेराम यादव पुत्र स्वर्गीय शिवनाथ यादव, विनय यादव पुत्र सुरेंद्र यादव एवं सुनील यादव पुत्र कमला यादव पुरानी रंजिश कर एकजुट होकर गजाधर यादव पुत्र हरि किशुन यादव के दरवाजे पर अचानक पहुंच गए और गजाधर यादव को गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगे।
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर मेरा भतीजा विशाल पुत्र गजाधर, सौरभ पुत्र तेज नारायण तथा देवर हरगोविंद पुत्र स्वर्गीय शिवजन्म बचाने के लिए पहुंचे। जिन्हें उक्त लोगों ने लाठी डंडा एवं लात घूसा से मारने पीटने लगे। तत्पश्चात सभी लोग मेरे देवर हरगोविंद को मारपीट कर दरवाजे पर स्थित कुएं में फेंक दिया। जिससे उनकी कुएं में ही मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मेरे देवर के शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने सातों लोगों के विरुद्ध धारा 147, 302, 323, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि शेष आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed