फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against husband, mother-in-law and father-in-law on sister's tahrir

मृतका के बहन के तहरीर पर पति, सास व ससुर पर केस दर्ज

Fri, 16 Oct 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Case filed against husband, mother-in-law and father-in-law on sister's tahrir
चौकियामोड़। नगर पंचायत बेल्थरारोड के वार्ड नंबर-8 संजय नगर (बरतर) में बृहस्पतिवार की अपराह्न एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने मृतका का दाह संस्कार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका की बड़ी बहन उर्मिला देवी के तहरीर पर मृतका के पति अनिल राजभर, ससुर कन्हैया राजभर व सास कमली देवी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दिया। बता दे कि नगर पंचायत वार्ड नंबर आठ संजय नगर(बरतर) निवासी मंजू देवी पत्नी अनिल राजभर अपने घर के कमरे में अकेली थी। परिजन अपने काम को लेकर घर से बाहर कही गए थे। इसीबीच मंजू ने घर के कमरे में फांसी लगा ली। जब कुछ देर के बाद उसके परिजन घर पहुंचे तो कमरे में फंदे में झूल रही मंजू को देख सन्न हो गये, उसके बाद परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया। मृतका मंजू का विवाह अनिल के साथ नौ वर्ष पहले हुआ था। मृतका का कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed