फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against 22 named and 50 unknown people for blocking the road

Ballia News: सड़क जाम करने के मामले में 22 नामजद, 50 अज्ञात पर मुकदमा

Thu, 17 Apr 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 22 named and 50 unknown people for blocking the road
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के चरौवा गांव में सोमवार को आंबेडकर जयंती पर भगवान बुद्ध के पोस्टर फाड़ने से आक्रोशित होकर सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने 22 नामजद और 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

चरौवा गांव में आंबेडकर जयंती मनाने के लिए मुख्य मार्ग पर पोस्टर लगाकर गेट बना था। आयोजन समिति द्वारा पुलिस को लिखित तहरीर देकर का आरोप लगाया गया कि गांव के ही एक व्यक्ति की ओर से रात में कुछ लोगों को पार्टी दी गई थी। इन लोगों ने रात में ईंट-पत्थर से पोस्टर फाड़ दिया। सुबह होने पर किसी ने फटा पोस्टर देखा तो यह खबर पूरे क्षेत्र में फ़ैल गई। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंबेडकर सेवा समिति के नेतृत्व में लोगों ने कसेसर- नादपलिया सड़क जाम कर दिया। थाना प्रभारी मदन पटेल के आश्वासन पर जाम से हटे। जाम के कारण तीन घंटे तक वाहनों का आवागमन बंद होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


में महिला व पुरुष मौके पर जुट गए और कार्रवाई किये जाने और स्थायी आंबेडकर गेट बनाने की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने चक्काजाम कर धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ था। उपनिरीक्षक वरूण कुमार राकेश की तहरीर पर डाॅ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार, रोहित कुमार, ज्ञानचंद, अंकित कुमार सहित 22 नामजद व 50 अज्ञात पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्र ने बताया कि सड़क जाम करना गलत है। हल्का दरोगा की शिकायत पर सड़क जाम करने वाले के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पोस्टर फाड़ने वाले पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed