फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case death young man and woman in Ballia happiness marriage turned into mourning

Ballia News: युवक-युवती की मौत का मामला, मातम में बदलीं शादी की खुशियां, डोली की जगह उठी अर्थी

Thu, 29 Feb 2024 09:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 09:54 PM IST
सार

Ballia News: बलिया के कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह-सहतवार मार्ग स्थित जितौरा के पास गुरुवार को ट्रक और बाइक की टक्कर में किशोर और किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतकों का शव निकालने के लिए जेसीबी मंगाना पड़ी। दुर्घटना में एक अन्य किशोर और किशोरी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर चार लोग सवार थे।

विज्ञापन
Case death young man and woman in Ballia happiness marriage turned into mourning
मंशा गुप्ता और आकाश यादव की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के बांसडीह-सहतवार मार्ग के जितौरा चट्टी पर ट्रक की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत से खानपुर डूमरी गांव में कोहराम मच गया। यातायात नियमों को तोड़ना तीनों परिवार को भारी पड़ गया। घटना के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा।

विज्ञापन


खानपुर गांव निवासी मृतक आकाश यादव के घर पर बड़े भाई पप्पू यादव की शादी की तैयारी चल रही थी। भाई की शादी में शामिल होने के लिए आकाश एक दिन पूर्व घर आया था। गुरुवार को डुमरी निवासी दोस्त के कहने पर उसकी बहन मंशा गुप्ता को इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलवाने बांसडीह कन्या विद्यालय बाइक से ले जा रहा था। बाइक पर दोनों के अलावा मंशा की छोटी बहन मनीषा गुप्ता भी बैठ गई। बाइक पर डुमरी में मामा के घर आया जितौरा निवासी अभजीत भी बैठ गया। उसने कहा कि मैं रास्ते में गांव के पास उतर जाऊंगा।
विज्ञापन


चारों एक ही बाइक पर बिना हेलमेट के बांसडीह की तरफ जा रहे थे। यही इनके लिए घातक साबित हुआ। जितौरा चट्टी के समीप एक वाहन को ओवर टेक करने के दौरान सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी, उस पर सवार आकाश व परीक्षा देने जा रही मंशा गुप्ता की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मनीषा व अभिजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही चारों को अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में था शादी का माहौल, अब मातम

सहतवार-हल्दी मार्ग के डुमरी गांव निवासी मंशा गुप्ता की शादी 12 मार्च को नरही के सोबंधा गांव निवासी रत्नाकर गुप्ता से तय थी। दोनों परिवार में शादी की तैयारी चल रही थीं। शादी के पूर्व मंशा की मौत से दोनों (मायका व होने वाली ससुराल) परिवार में मातम छा गया। पोस्टमार्टम हाउस पर ससुराल पक्ष के लोग आए थे। बेटी की मौत व दूसरी बेटी के घायल होने से परिवार दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां का रोते-रोते बुरा हाल रहा। मृतक आकाश के घर भी छह दिन बाद बड़े भाई पप्पू यादव की शादी की तैयारी चल रही थी। शादी में शामिल होने के लिए बुधवार को मुंबई से घर आया था। 

यह भी पढ़ें... UP: एक बाइक पर चार सवारी पड़ी भारी, ट्रक की टक्कर से दो की मौत; शव के चीथड़ों को उठाने के लिए बुलानी पड़ी JCB

सड़क दुर्घटना में नौ दिन में अब तक 26 मौतें
जनपद में सड़क दुर्घटना से रोज सड़कें लाल हो रही है। थोड़ी सी लापरवाही परिवार को न भूलने वाला जख्म दे दे रही है। किसी का सुहाग तो किसी खानदान का चिराग ही खत्म हो जा रहा है। उसके बावजूद जिम्मेदारों संग लोग भी लापरवाह बने हुए हैं। गुरुवार को भी लापरवाही की हद हो गई। जिम्मेदार भी चुप रहे। बिना हेलमेट के एक बाइक पर सवार चार लोग जा रहे थे। दो की टक्कर की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई, वहीं दो घायल हो गए।

पिछले नौ दिन में अब तक सड़क दुर्घटना में 30 मौतें हो गईं। दो दिन पूर्व बलिया-बैरिया मार्ग के सुघर-छपरा मोड़ पर पिकअप व जीप की टक्कर में जीप सवार छह लोगों की मौत व आठ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं, दो फरवरी को जिले के अलग-अलग थान क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की असमय मौत हो गई थी। 20 फरवरी से अब तक करीब 26 मौतें हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed