फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Major accident in ballia two students died in bike and truck collision

UP: एक बाइक पर चार सवारी पड़ी भारी, ट्रक की टक्कर से दो की मौत; शव के चीथड़ों को उठाने के लिए बुलानी पड़ी JCB

Thu, 29 Feb 2024 03:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 29 Feb 2024 03:15 PM IST
सार

Ballia Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। एक बाइक की ट्रक से टक्कर हुई जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। चारों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। हादसे के बाद शवों को जेसीबी की मदद से निकाला गया। 

विज्ञापन
Major accident in ballia two students died in bike and truck collision
ballia accident news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह-सहतवार मार्ग स्थित जितौरा के पास गुरुवार को ट्रक और बाइक की टक्कर में किशोर और किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतकों का शव निकालने के लिए जेसीबी मंगाना पड़ी। दुर्घटना में एक अन्य किशोर और किशोरी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर चार लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल तथा घायलों को बांसडीह सीएचसी पर भेजा। घायलों की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी मंशा गुप्ता (17) पुत्री स्व. अभय गुप्ता, उसकी बहन मनीषा गुप्ता व आकाश यादव (19) पुत्र विश्वनाथ यादव निवासी डुमरिया और अभिजीत यादव पुत्र राकेश यादव निवासी दराव एक ही बाइक से जा रहे थे। इसमें मंशा और आकाश दोनों बांसडीह स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे थे। जबकि अभिजीत यादव अपने मामा के गांव डुमरिया से वापस घर आ रहा था। 
विज्ञापन


इस दौरान जितौरा के पास बांसडीह के तरफ से आ रहे बालू लदे ट्रक से बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें डुमरिया निवासी मंशा गुप्ता और आकाश यादव की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी बांसडीह लाया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक पर चार सवारी जिंदगी पर पड़ गई भारी 

बाइक पर चार सवारी होने से असंतुलित बाइक के ट्रक से टक्कर के बाद बाइक सवार चार में दो सड़क के किनारे पलट गए और ट्रक के नीचे दब गए। दोनों ट्रक के नीचे फंसे रहे। इन्हें पुलिस प्रशासन ने जेसीबी मंगाकर ट्रक के नीचे से निकलवाया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
 
शादी में शामिल होने के लिए गुजरात से आया था आकाश
भीषण सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाला आकाश यादव अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए गुजरात से आया था। बड़े भाई पप्पू यादव का विवाह छह मार्च को है। वहीं इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed