फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   case

छह बीएलओ पर दर्ज होगा मुकदमा

Thu, 29 Oct 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
case
बलिया। सदर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मतदाता सूची संशोधन कार्य बीएलओ की लापरवाही सामने आई है। अधिकारियों के निरीक्षण में छह बीएलओ अपने क्षेत्र में नहीं मिले। एसडीएम ने तीन ब्लॉकों के छह बीएलओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। इसको लेकर बीएलओ में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची संशोधन कार्य चल रहा है। सदर तहसीलदार की मानें तो आए दिन किसी न किसी गांव से यह सूचना मिलती है कि बीएलओ कार्य में रुचि नहीं ले रहे। इसको लेकर क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। इस दौरान बघौच ब्लॉक के बेलहरी के बीएलओ दिलीप कुमार सिंह, हनुमानगंज ब्लॉक के शंकरपुर की नीलम तिवारी, थंमनपुरा के हृदयानंद, उषा गुप्ता, सिधू चौरसिया, दुबहर ब्लॉक के रामाशीष राम, सोहांव ब्लॉक के पलियाखास की इंदू यादव, तेतारपुर की सीता राय, करंजामाफी की पुष्पा देवी, सुरही की आयशा देवी, गायब मिले। तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने बताया कि बघौच गांव के बीएलओ पर आरोप है कि ग्राम प्रधान की मिलीभगत से जानबूझकर कर गायब हैं ताकि और किसी का नाम बढ़ने न पाए केवल ग्राम प्रधान के सहयोगी का ही नाम बढ़े। बताया कि इन सभी बीएलओ की लापरवाही की पुष्टि संबंधित सुपरवाईजरों की ओर से भी की गई है। बताया कि बेलहरी, हनुमानगंज व दुबहर के छह बीएलओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कहा कि मतदाता सूची संशोधन कार्य में लापरवाही पर अन्य बीएलओ के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed