फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case against three in attack on administrator of Trust

Ballia News: जेपी स्मारक ट्रस्ट के व्यवस्थापक पर हमले में मामले में तीन पर केस, एक गिरफ्तार

Thu, 16 May 2024 04:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Case against three in attack on administrator of Trust
बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर स्थित जेपी स्मारक ट्रस्ट के व्यवस्थापक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घायल अशोक कुमार सिंह की तहरीर पर हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को जेपी ट्रस्ट के व्यवस्थापक अशोक कुमार सिंह परिसर स्थित अपने आवास में आराम कर रहे थे कि अचानक तीन युवक उनके कमरे में प्रवेश कर उन्हें गाली देते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि अशोक कुमार सिंह को जान से मारने की नीयत से इन युवकों ने जहरीली दवा का इंजेक्शन भी सीने में घुसा दिए। शोर होने पर एक बदमाश को ट्रस्ट के कर्मचारियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

दो आरोपी वहां से भागने में सफल रहे। एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि अशोक कुमार सिंह की तहरीर पर तीन युवकों ओमजी गुप्ता निवासी गायघाट मुड़ाडीह, रोशन गुप्ता निवासी दुर्जनपुर व सुशील गुप्ता निवासी जमालपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए युवक ओम जी गुप्ता को चालान न्यायालय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। बताया कि एक आरोपी कुछ दिन पूर्व अपने साथ एक लड़की को लेकर आया था। इस दौरान अश्लील हरकतें करने से रोकने से क्षुब्ध होकर वारदात को अंजाम दिया है। उधर, प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयप्रकाश नगर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा से चिकित्सकों ने संसाधनों के अभाव का हवाला देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed