फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case against 13 for electricity theft

बिजली चोरी पर 13 के खिलाफ मुकदमा

Fri, 03 Sep 2021 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Case against 13 for electricity theft
बलिया। विद्युत व्यवस्था सुधारने, बकाया बिल वसूली व बिजली चोरी रोकने को लेकर विभाग की ओर कार्रवाई जारी है। विभाग के विजिलेंस व अधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को नरहीं थाना क्षेत्र के चौरा गांव में सामूहिक जांच की और मीटर को बाईपास कर चोरी से बिजली का प्रयोग करने वाले दो उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन

उधर, नगरा क्षेत्र में विद्युत चोरी में एक समेत कुल 11 उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसको लेकर बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। नरहीं थाना क्षेत्र के चौरा गांव में आटा-चक्की संचालित करने के लिए दो उपभोक्ताओं की ओर से कनेक्शन लिया गया था लेकिन पिछले छह माह से बिल काफी कम आ रहा था। अधीक्षण अभियंता आरके जैन ने इसकी जांच के लिए विजिलेंस टीम के साथ एसडीओ हरिओम गुप्ता, सहायक अभियंता (मीटर) कृष्णा यादव एवं परिवर्तक दल को भेजा था। टीम ने सामूहिक जांच की तो सामने आया कि दोनों उपभोक्ताओं के यहां बाईपास करके भारी मात्रा में बिजली की चोरी की जा रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने चौरा गांव निवासी काशीनाथ साहू व अजय कुमार गुप्ता के खिलाफ बिजली थाना बलिया में प्राथमिकी दर्ज कराई। उधर, नगरा क्षेत्र में अभियान चलाया। गड़वार मोड़ पर कैलाश साव चोरी से बिजली का प्रयोग कर रहा था। इसके अलावा 10 ऐसे बकायेदार भी मिले जो कनेक्शन कटने के बाद भी चोरी से बिजली का प्रयोग कर रहे थे। इन सभी 11 उपभोक्ताओं के खिलाफ अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कराया। टीम में एसडीओ बलवीर यादव, जेई सत्यम कुमार गोंड, अवधेश राय, शोभा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बकाया वसूली व बिजली चोरी रोकने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बिजली चोरी व कनेक्शन काटे जाने के बाद भी चोरी से बिजली का प्रयोग करने पर कुल 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कार्रवाई अभी जारी रहेगी।
- चंद्रेश उपाध्याय, एक्सईएन, विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed