फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Car overturns due to tire burst, girl dies, eight people injured

Ballia News: टायर फटने से पलटी कार, युवती की मौत, आठ लोग घायल

Sun, 12 Jan 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Car overturns due to tire burst, girl dies, eight people injured
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के शहरपलिया (खड़सरा) स्थित जंगली बाबा मंदिर के समीप शनिवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे युवती की मौत हो गई। वहीं, आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना क्षेत्र के पचखोरा निवासी शाहिना परवीन पुत्री नसीम की शादी सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जमुई निवासी आतिफ रजा पुत्र नसीम अहमद के साथ बीते 10 जनवरी को हुई थी। शनिवार को लड़की के मायके वाले चौथार लेकर जमुई गए थे।
विज्ञापन

नसीम अंसारी अपनी तीन बेटियों आशिया परवीन, यास्मीन परवीन और हसीना परवीन के अलावा अपने भतीजे अहद अफजल सहित कुछ रिश्तेदारों के साथ एक ही गाड़ी से घर वापस लौट रहे थे। गाड़ी खेजुरी के आस पास पहुंची थी कि ड्राइवर मोबाइल से अपने घर बात करने लगा। गाड़ी में बैठे लोगों ने उसे मना किया लेकिन ड्राइवर अनसुना करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच गाड़ी जंगली बाबा मंदिर के पास पहुंच गई। सामने से आ रहे किसी वाहन से बचने के लिए ड्राइवर ने जैसे ही ब्रेक लगाया गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जब तक चालक कुछ समझ पाता गाड़ी का अगला टायर फट गया और गाड़ी पलट गई।
इससे गाड़ी में सवार अयान (10) पुत्र महमूद आलम निवासी मोहम्मदाबाद गोहाना, आशिया परवीन (24), यास्मीन परवीन (16) और हसीना परवीन (20) पुत्री नसीम अंसारी, अहद अफजल (5र्ष) पिता अबरार अफजल और नसीम अंसारी (55) निवासी पचखोरा के अलावा साजिद अंसारी (20) और समीर अंसारी (17) पुत्र रिजवान निवासी रेवती थाना रेवती तथा शमीम अंसारी (17), शमा परवीन (25) पिता मैनुद्दीन अंसारी निवासी नगरा गंभीर रूप से घायल हो गए।

दूसरी गाड़ी से आ रहे कुछ रिश्तेदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने आशिया परवीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शमीम अंसारी को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed