{"_id":"630650a212976b0795529b93","slug":"car-overturned-after-colliding-with-pillar-couple-injured-ballia-news-vns670672315","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे से टकराकर पलटी कार, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे से टकराकर पलटी कार, दंपती घायल
विज्ञापन
फेफना थाना के नसीराबाद गांव के पास एनएच-31 पर मंगलवार की देर रात बलिया की ओर जा रही कार असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद टक्कर की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
बताया जाता है कि बलिया नगर के जगदीशपुर आंबेडकर नगर बस्ती निवासी परमेश्वर गुप्ता मंगलवार की देररात में पत्नी विमला देवी, बेटे धनंजय गुप्ता व विवेक गुप्ता के साथ वाराणसी से घर लौट रहे थे। चितबड़ागांव के पास चालक उतर गया। कार को छोटा बेटा विवेक चला रहा था। नसीराबाद गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर पटरी के किनारे लगे बिजली के पोल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में परमेश्वर गुप्ता व पत्नी विमला घायल हो गई।