फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Candle march removed people paid tribute to the martyrs

कैंडल मार्च निकाल लोगों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 06 Apr 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Candle march removed people paid tribute to the martyrs
रतसर क्षेत्र के जनऊपुर स्थित मंगला चट्टी पर नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को कैंडि? - फोटो : BALLIA
रतसर क्षेत्र के जनऊपुर चट्टी पर सोमवार की रात बीजापुर ( छत्तीसगढ ) में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए 22 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कुंवर सिंह महाविद्यालय के छात्र नेता आशीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामवासियों ने कैंडल मार्च निकाला और शहीदों को याद किया।
विज्ञापन

कैंडल मार्च मसहां गांव से जगदेवपुर, अरईपुर होते हुए जनऊपुर चौराहे पर पहुंचा, जहां पर नक्सलियों से लोहा लेते हुए सीआरपीएफ ,कोबरा बटालियन, स्पेशल टॉस्क फोर्स व बस्तारिया बटालियन के शहीद हुए जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। घटना के कथित रुप से जिम्मेदार पीपुल्स लिब्ररेशन गुरिल्ला आर्मी बटालियन के मोस्ट वांटेड नक्सली हिडमा और उसकी सहयोगी सुजाता के पुतले का दहन किया। छात्र नेताओं ने केंद्र सरकार से नक्सलियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने की मांग की। परशुराम युवा मंच के जिलाध्यक्ष सक्षम पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार नक्सलियों के साथ ही नक्सलियों के मददगारों के खिलाफ भी निर्णायक कार्यवाई सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो। इस मौके पर सूरज शर्मा, विनीत, अजय, अभिनव, विशाल, अनमोल, लव कुमार, मेराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed