फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Canals up to 366 kilometers, but no water in the fields for irrigation

Ballia News: 366 किलोमीटर तक नहरें, लेकिन सिंचाई के लिए खेतों में पानी नहीं

Sun, 06 Jul 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Canals up to 366 kilometers, but no water in the fields for irrigation
बलिया। मानसून के साथ नहरें भी अन्नदाताओं को दगा दे रही हैं। जिले में 366 किलोमीटर तक नहरें हैं लेकिन सिंचाई के लिए इनमें पानी नहीं आता।
विज्ञापन

पंदह संवाददाता के अनुसार सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में नहरों का जाल बिछा है लेकिन नहरों में पानी नहीं है। बारिश न होने से ताल-तलैया भी सूखे पड़े हैं। वहीं सिकंदरपुर, पूर और पंदह रजबाहा सहित इनसे जुड़ीं माइनरों में भी पानी नहीं है। धान की बेहन तैयार है लेकिन पानी के अभाव में रोपनी नहीं हो पा रही है। तहसील क्षेत्र में करीब 52 किमी लंबाई में रजबाहा और माइनरें हैं। सिकंदरपुर, पूर व पंदह रजबाहा से लगभग 5200 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है।
28.800 किमी लंबे पूर रजबाहा से तेनुही, मंझरिया, फुलवरिया, छतरसड, सोनाडीह, प्रसादपुर, कचिला व बेलही समेत कुल 14 माइनरों में जलापूर्ति की जाती है। जबकि 1832 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई पंदह रजबाहा पर निर्भर है। मरवटिया, पंदह, किकोढ़ा, बरवां, फुलवरिया, महुलानपार, डकीनगंज, एकईल, सरया, सरियांव सहित 19 गांवों के अलावा टंडवा, धनेजा, भीमपुरा और चांडी माईनर से जुड़े किसान भी इसी के सहारे हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता इं. राकेश कुमार ने बताया कि कुछ नहरों में पानी छोड़ा गया है। कुछ नहरें मऊ दोहरीघाट व आजमगढ़ शारदा सहायक नहर खंड-32 टेल तक पानी पहुंचाने का कार्य तेजी से जारी है। बिजली कटौती से कैनाल लगातार नहीं चल पा रहा है। तुर्तीपार कैनाल से पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed