फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Campaign will run against the use of Ajinomoto in fast food

Ballia News: फास्ट फूड में अजीनोमोटो के उपयोग के खिलाफ चलेगा अभियान

Fri, 02 Feb 2024 03:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Campaign will run against the use of Ajinomoto in fast food
बलिया। शहर से लेकर गांव तक दुकानों व ठेलों पर बिकने वाले फास्टफूड में स्वाद बढ़ाने के लिए अजीनोमोटो केमिकल का इस्तेमाल हो रहा है। यह पदार्थ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ठेलों व दुकानों पर अभियान चलाने की कार्ययोजना बनाई है।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के प्रमुख बाजारों, चौराहों पर ठेले व अन्य फास्टफूड की दुकानें काफी संख्या में संचालित हैं। दुकानदार ठेले, दुकानों पर चाट, चाउमिन, बर्गर, पिज्जा आदि की बिक्री कर रहें हैं। इन दुकानों पर शाम होते ही महिलाओं व बच्चों की भीड़ एकत्रित होने लगती है। दुकानदार फास्टफूड में स्वाद बढ़ाने के लिए एक अजीनोमोटो का इस्तेमाल कर रहें हैं। जबकि यह पदार्थ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए अभियान में फास्टफूड विक्रेताओं को कई बार इस पदार्थ का इस्तेमाल न करने की सलाह देते आ रहें हैं। इसके बावजूद फास्टफूड विक्रेता इस पदार्थ का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन



क्या है अजीनोमोटो

अजीनोमोटो एक तरह का मोनोसोडियम ग्लूटामेट केमिकल है। यह सफेद रंग का क्रिस्टल नमक जैसा पदार्थ होता है। इस पदार्थ को स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसका निरंतर सेवन करने से यह शरीर के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीनोमोटो केमिकल का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। यह केमिकल ज्यादातर फास्टफूड के निर्माण के दौरान प्रयोग में लाया जाता है। शीघ्र ही टीम अभियान चलाकर इस केमिकल के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान को लेकर विक्रेताओं को जागरूक करेगी।-डीके राय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed