फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cadets gave message, keep cleanliness, avoid disease

रैली निकाल एनसीसी कैडेट कोरों ने लोगों को किया जागरूक

Sat, 30 Nov 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cadets gave message, keep cleanliness, avoid disease
यातायात माह के दौरान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ। - फोटो : BALLIA
बलिया। स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को 93 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से सतीश चंद्र कालेज, रामसिंहासन किसान इंटर कालेज के कैडेटों ने सीडीओ आवास के पास स्थित नए एनसीसी भवन से कमांडिंग आफिसर कर्नल डीएस मलिक एवं सूबेदार लोक बहादुर राणा के नेतृत्व में रैली निकाली। इस दौरान लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। स्लोगन और नारे के जरिये बताया कि स्वच्छता रखने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

रैली कुंवर सिंह चौराहा पहुंची जहां कैडेटों ने कुंवर सिंह की प्रतिमा स्थल पर फाई की। इस दौरान कमांडिंग आफिसर ने कहा कि देश के विकास में बाधा पहुंचाने वाली समस्याओं में एक मुख्य कारण गंदगी है। सफाई केवल सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हम सबकी है। स्वच्छता के लिए हम सभी अपने आसपास के लोगों को प्रेरित करें। आसपास साफ-सफाई होने से हम मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। इस मौके पर उपेंद्र सिंह, विशाल विस्ट, विनोद गुरुंग, प्रेेमचवन, सुंदर राणा आदि मौजूद रहे। उधर, नरहेजी पीजी कालेज नरहीं नगरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत शनिवार को जागरूकता रैली निकाली। स्वंयसेवक हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां ले रखे थे। रैली नरही ग्राम पंचायत व चट्टी का भ्रमण करते हुए कालेज में आकर गोष्ठी में तब्दील हो गई। प्राचार्य डॉ. सुशीला सिंह ने भारत सरकार द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत लांच की गई जननी सुकन्या योजना व सुकन्या समृद्धि योजना पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए इसे बालिकाओं के लिए निवेश करने का बेहर माध्यम बताया। कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत किसी भी डाकघर या राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोल कर निवेश किया जा सकता है। कार्यक्रम अधिकारी डा श्वेता सिंह ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी कामयाबी का परचम लहरा रहीं हैं। सेना से लेकर अंतरिक्ष तक व शिक्षा से लेकर प्रशासनिक सेवा तक मे भी बेटियों का डंका बजने लगा है। इस बात की जरुरत है कि बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाय। इस मौके पर डॉ. इंद्रसेन सिंह, डॉ. विकास राय, डॉ. दुर्गेश राय, धनंजय शर्मा, शोभा मिश्रा, राजेश सिंह, प्रदीप कुमार मिश्र, संजय सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामजी सिंह व संचालन डॉ. केएम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed