{"_id":"2710f66ef3b063d31f14499ed7d791e2","slug":"by-evening-arrived-at-the-polling-booths-parties-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम तक बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम तक बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
जनपद के सीयर, रसड़ा, चिलकहर और नगरा विकास खंडों से गुरुवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। कर्मचारियों को चुनाव कराने के लिए बैलेट बाक्स, मतपत्र, इंक पैड, स्याही, चुनाव संबंधी पुस्तिका आदि मुहैया कराई गईं ।
चुनाव में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी बाहरी व्यक्ति के यहां न तो ठहरने की इजाजत दी गई है और न ही खाने-पीने की। ऐसा पता चलने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार को इसका जायजा लेने के लिए चुनाव प्रेक्षक गुरदीप तथा जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह ने चारों विकास खंडों के विभिन्न बूथों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वर्तमान में चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर काफी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर गुरुवार को पूरे दिन ब्लाक मुख्यालयों पर चहलकदमी बनी रही।
अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने बताया कि जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को संकुशल संपन्न कराने के लिए सीओ सात, थानाध्यक्ष 17, आठ सौ कांस्टेबल, छह सौ एसआई, होमगार्ड दो हजार, पीआरडी के जवान 150 तैनात होंगे।
इसके अलावा पीएससी की छह कंपनियां भी तैनात रहेंगी। जबकि गौतमबुद्ध नगर से 250 कांस्टेबल, अधिष्ठान व्यापार कर लखनऊ से 100 एसआई, गोरखपुर से 50 दारोगा भी तैनात होंगे।