फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   By defeating Ballia Cricket Club by seven wickets, Baheri confirmed their place in the finals.

बलिया क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराकर बहेरी ने फाइनल में जगह की पक्की

Wed, 03 Mar 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
By defeating Ballia Cricket Club by seven wickets, Baheri confirmed their place in the finals.
बलिया क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराकर बहेरी ने फाइनल में जगह की पक्की
विज्ञापन

बलिया। जय मां काली रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 काली मां स्थित खेल मैदान पर मंगलवार को आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सिंह व समाजसेवी अजय चौरसिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच देवड़ी बनाम बलिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें बलिया क्रिकेट क्लब आठ विकेट से विजय हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया। जबकि दूसरा मैच मिड्ढा बनाम बहेरी सिकंदरपुर के बीच खेला गया। जिसमें बहेरी सिकंदरपुर नौ विकेट से विजई होकर अगले चक्र में प्रवेश किया। वहीं सेमीफाइनल बलिया क्रिकेट क्लब बनाम बहेरी सिकंदरपुर के बीच खेला गया। जिसमे बहेरी सिकंदरपुर सात विकेट से लक्ष्य को प्राप्त कर फाइनल में जगह पक्की की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवड़ी की टीम ने आलआउट होकर 32 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी बलिया क्रिकेट क्लब की टीम ने छह ओवर में दो विकेट खोकर आठ विकेट से जीत दर्ज किया। मैन आफ द मैच मिथिलेश को दिया गया। जबकि दूसरा मैच टॉस जीतकर बहेरी सिकंदरपुर ने मिड्ढा को बैटिंग के लिए निमंत्रण दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिड्ढा की टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 42 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी बहेरी सिकंदरपुर की टीम ने 5.2 ओवर में एक विकेट खोकर नौ विकेट से जीत दर्ज की। मैन आफ द मैच आसीम को दिया गया। इसके बाद सेमीफाइनल बलिया क्रिकेट क्लब व बहेरी सिकंदरपुर के बीच खेला गया। बहेरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बलिया क्रिकेट क्लब ने 10 ओवर में सात विकेट खोकर 68 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी बहेरी सिकंदरपुर की टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर सात विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की की। मैन आफ द मैच आसीम को दिया गय। अंपायर की भूमिका में नवीन सिंह एवं आसिफ तूफेल रहे। जबकि स्कोरर अजय गुप्ता व सोनू सिंह व कमेंट्री फहीम आजाद, अखिलेश, ऋषिकेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed